Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश में किसानों के लिए नई खाद वितरण प्रणाली शुरू, खाद लेने के लिए किसानों को मिलेगी टोकन सुविधा  

11 अक्टूबर 2025, भोपाल: मध्यप्रदेश में किसानों के लिए नई खाद वितरण प्रणाली शुरू, खाद लेने के लिए किसानों को मिलेगी टोकन सुविधा – मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में रबी वर्ष 2025-26 हेतु म.प्र. शासन द्वारा किसानों की सुविधा को ध्यान रखते हुए नवीन उर्वरक व्यवस्था लागू की गई है। नवीन उर्वरक व्यवस्था प्रणाली के तहत किसानों को अपनी भूमि, फसल के अनुसार उर्वरकों का चयन उपलब्धता के आधार पर कर सकते हैं।

नवीन उर्वरक व्यवस्था के तहत किसान भाई अपने भूमि से लिंक आधार का उपयोग कर ई- टोकन स्वयं जनरेट कर निर्धारित उर्वरक विक्रेताओं से संपर्क का टोकन के आधार पर उर्वरक प्राप्त कर सकते हैं।

 ई-टोकन जनरेट के उपरांत कृषक अपनी आवश्यकता अनुसार पूरे सीजन में उर्वरक का उठाव कर सकते हैं। किसान के पास फार्मर आईडी होना आवश्यक है। किसान को कूपन जनरेट होने के बाद 03 दिन के अंदर तक उर्वरक का उठाव कर सकते हैं। किसान भाईयों से अपील है कि नवीन उर्वरक व्यवस्था का लाभ लेने के लिये अपनी फार्मर आईडी और भूमि को आधार से लिंक कराएं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें