सीहोर में खुलेगा कृषि विज्ञान केंद्र
13 सितंबर 2026, सीहोर: सीहोर में खुलेगा कृषि विज्ञान केंद्र – सीहोर जिले के ग्राम भाऊखेड़ी में राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान (ICAR-NSRI), इंदौर द्वारा नया कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) स्थापित किया जा रहा है। राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने सोयाबीन दिवस एवं कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र का शुभारंभ नवरात्रि के दौरान किए जाने की तैयारी है। यह केंद्र क्षेत्र में आधुनिक खेती, वैज्ञानिक तकनीक और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
‘श्री वर्मा ने कहा कि नए कृषि विज्ञान केंद्र से किसानों को उन्नत बीज, आधुनिक फसल प्रबंधन, वैज्ञानिक सलाह, प्रशिक्षण और नई कृषि तकनीकों की जानकारी मिलेगी। कृषि आधारित गतिविधियों के विस्तार से क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे। मंत्री श्री वर्मा ने भाऊखेड़ी में कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना के लिए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर ICAR-NSRI इंदौर के निदेशक डॉ. के.ए. सिंह,डॉ. बी.यू. दुपारे, डॉ. लोकेश मीणा, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. राघवेंद्र नरगुंड एवं डॉ. विशाल थोरात तथा जबलपुर स्थित ICAR-खरपतवार अनुसंधान निदेशालय के डॉ. पी.के. सिंह एवं डॉ. वी.के. चौधरी , उप संचालक कृषि श्री अशोक उपाध्याय, श्री वीरेंद्र शर्मा, कृषि विस्तार अधिकारी श्री अनिमेष, अस्मिता सिंह तथा आष्टा कृषि विस्तार अधिकारी बी.एस. मेवाड़ा भी मौजूद थे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

