राज्य कृषि समाचार (State News)

सिंचाई यंत्र खरीदने का सुनहरा मौका! सरकार दे रही अनुदान, 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन  

16 जुलाई 2026, भोपाल: सिंचाई यंत्र खरीदने का सुनहरा मौका! सरकार दे रही अनुदान, 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन – मध्यप्रदेश किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा पीडीएमसी योजना के अंतर्गत किसानों के लिए सिंचाई यंत्रों पर अनुदान हेतु ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक किसान 13 जुलाई से 31 जुलाई तक ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन करना होगा आवेदन 

उप संचालक कृषि उमेश कुमार कटहरे ने बताया कि योजना के तहत किसान ड्रिप, स्प्रिंकलर एवं मिनी स्प्रिंकलर जैसे सिंचाई यंत्रों पर अनुदान प्राप्त कर सकेंगे। आवेदन करने के लिए किसानों को https://farmer.mpdage.org⁠ पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

आवेदन के लिए कृषि भूमि की जानकारी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पंप का बिजली बिल तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसानों के लिए जाति प्रमाण-पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होगा। उप संचालक कृषि ने स्पष्ट किया है कि योजना का लाभ लेने के लिए किसानों के पास एग्री-स्टैक फार्मर आई डी होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए किसान अपने क्षेत्र के कृषि विस्तार अधिकारी अथवा उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग, कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture