Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कन्नौद के कृषक ने प्याज भंडार गृह का निर्माण कराया

12 अगस्त 2024, देवास: कन्नौद के कृषक ने प्याज भंडार गृह का निर्माण कराया – केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की मंशा है कि कृषि का लाभ का धंधा बने। इसके लिए शासन द्वारा किसान हितैषी कई योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं का लाभ पाकर कृषक बड़ी संख्या में फसलों का उत्पादन कर रहे हैं, वहीं अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं। किसानों की अच्छी आय होने से कृषक आर्थिक तौर पर भी सुदृढ़ हो रहे हैं। इन्हीं किसानों में विकासखण्ड कन्‍नौद के ग्राम कोथमीर निवासी कृषक श्री ओमप्रकाश पिता रामगोपाल हैं, जिन्होंने उद्यानिकी विभाग  महती  योजना का लाभ लिया है।

किसान श्री ओमप्रकाश बताते है पहले प्याज की उत्पादित फसल निकलाते ही बाजार में बेचना पड़ता था, जिससे प्याज फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पाता था। उद्यानिकी विभाग से जुड़कर  मैंने अपने खेत पर उद्यानिकी विभाग की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना में 03 लाख 50 हजार रूपये  की लागत से 50 मीट्रिक टन क्षमता का प्याज भण्डार गृह का निर्माण कराया है। जिससे उत्पादित प्याज फसल को 4 से 5 माह तक भण्डारित कर रख सकते है तथा बाजार में प्याज फसल का उचित भाव आने पर ही बेचते है। प्याज भंडार गृह निर्माण में योजना अनुसार 01 लाख 75 हजार रुपये की अनुदान सहायता भी प्राप्त होगी।  किसान श्री ओमप्रकाश किसान हितैषी योजनाएं संचालित करने के लिए और योजना का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को हृदय से धन्यवाद दे रहे  हैं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com