Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

शिवपुरी जिले में धान उपार्जन हेतु 8 खरीदी केन्द्र बनाए

03 दिसंबर 2025, शिवपुरी: शिवपुरी जिले में धान उपार्जन हेतु 8 खरीदी केन्द्र बनाए – खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन 20 जनवरी 2026 किया जाना है। उपार्जन हेतु जिले में 08 खरीदी केन्द्रों का निर्धारण किया गया है।

 जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि निर्धारित खरीदी केन्द्रों में तहसील शिवपुरी के सेवा सहकारी संस्था कोटा हेतु MPWLC – 5 लुधावली, तहसील करैरा के सहकारी संस्था टोडा पिछोर के लिए ओम पार्श्वनाथ वेयर हाउस एवं सहकारी संस्था कालीपहाडी के लिए समिति मुख्यालय, तहसील नरवर के लिए सेवा सहकारी संस्था नरवर, सेवा सहकारी संस्था नरौआ एवं सेवा सहकारी संस्था सीहोर के लिए समिति मुख्यालय, विपणन सहकारी संस्था कोलारस के लिए MPWLC – 2 कोलारस तथा सेवा सहकारी संस्था चिन्नौदी के लिए उपार्जन स्थल समिति मुख्यालय रहेगा।

किसान अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर तथा उपार्जन केन्द्र से निःशुल्क एवं एमपी ऑनलाइन सीएससी, इंटरनेट कैफे से भी स्लॉट बुकिंग करा सकते है। किसान भाई सुविधा अनुसार उपार्जन केन्द्र पर स्लॉट बुक कराकर अपनी उपज का विक्रय कर सकते हैं ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें