Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय का 60वां स्थापना दिवस मनाया गया

02 अक्टूबर 2023, जबलपुर: जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय का 60वां स्थापना दिवस मनाया गया – जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर का 60वां स्थापना दिवस एवं कृषि शिक्षा मेला का भव्य आयोजन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली राष्ट्रीय समन्वयक, नाहेप परियोजना डॉ. अनुराधा अग्रवाल के मुख्यआतिथ्य में आयोजित किया गया। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि एग्रीकल्चर है तो,जीवन है इसकी हम उपयोगिता एवं महत्ता को कोरोना के दौरान जान चुके हैं। आज एग्रीकल्चर एजुकेशन से जुड़ना एवं इसके समस्त आयामों का व्यापक विस्तार हो रहा है। आपने प्रमुख रूप से  तीन संदेश दिये जिसमें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्कूली शिक्षा मंे एग्रीकल्चर का समाहित करना एवं टेक्नॉलॉजी का एडॉप्शन करना है।

जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा ने कहा कि पिछले 60 वर्षो में कृषि शिक्षा अनुसंधान एवं विस्तार के क्षेत्र में विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने विश्वविद्यालय राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय पटल पर उम्कृष्ट पायदान में पहुंचाया है। आज हम निश्चित रूप से संख्या में कम हो लेकिन गुणवत्ता एवं शोध की दिशा में नई किस्मों के विकास प्रजनक बीज उत्पादन में तीन दशक से राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त है। 

विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. धीरेंद्र खरे ,राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना नाहेप के प्रमुख अन्वेषक डॉ. आर. के. नेमा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस अवसर पर विश्वविद्यालय का लाईफ टाईम अचीवमेंट अवॉर्ड डॉ. एस.एस. झकमोला, पूर्व अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, ग्वालियर को दिया  गया। इसके साथ ही जवाहर रत्न 2023 अवॉर्ड डॉ. सत्यप्रकाश यादव, एडिशननल डायरेक्टर जनरल ऑफ फॉरेस्ट (टाईगर प्रोजेक्ट) एण्ड मेंबर सेक्रेटरी नई दिल्ली एवं बेस्ट टीचर अवॉर्ड 2023- डॉ. सीमा नवेरिया, अस्टि. प्रोफेसर, कृषि विस्तार शिक्षा विभाग,कृषि महाविद्यालय,जबलपुर, को प्रदान किया गया। इसके साथ ही जनेकृविवि कृषक फैलो अवॉर्ड श्री निरंजन मंडल, पन्ना; श्री संतोष डोंगरे, छिंदवाड़ा; श्री रामकिशोर कहार, बैतूल एवं उत्कृष्ट आदिवासी कृषक महिला सम्मन 2023 श्रीमति सुमन श्याम, डिण्डोरी;  श्रीमति बिस्सों धुव्रे, बैतूल; श्रीमति सरिता धुव्रे, ,छिंदवाड़ा को दिया गया। 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )