राज्य कृषि समाचार (State News)

विदिशा जिले में 561100 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी हुई

06 मई 2025, विदिशा: विदिशा जिले में 561100 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी हुई – समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का कार्य सम्पन्न हो गया। समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन कार्यों के लिए जारी समय अवधि के अनुसार पांच मई तक पंजीकृत कृषकों के द्वारा स्लॉट बुक कराए जाने के उपरांत क्रय करना था।

जिला आपूर्ति अधिकारी श्री अनिल तंतुवाय ने बताया कि जिले में कुल 190 उपार्जन केन्द्र संचालित किए गए थे। इन केंद्रों पर पंजीकृत 80189 कृषकों के द्वारा पंजीयन कराया गया था इनमें से स्लॉट बुक करने वाले किसानों की संख्या 60959 है। समर्थन मूल्य पर जिले में अब तक 561100 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी का कार्य 54427 कृषकों से किया गया है। भुगतान योग्य राशि 1458.86 करोड़ में से 1300 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com