Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ के 1700 किसानों ने 1230 मी. टन नाशपाती का किया उत्पादन

10 अक्टूबर 2023, रायपुर: छत्तीसगढ़ के 1700 किसानों ने 1230 मी. टन नाशपाती का किया उत्पादन – छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के दूरस्थ अंचल के किसान अपने खेतों में विभिन्न उद्यानिकी फसलों की खेती करते हैं। जिसमें सामान्य खेती के साथ-साथ चाय, काजू, मिर्च, टमाटर, आलू और नाशपाती की अच्छी उत्पादन कर रहें हैं। बगीचा विकास खंड क्षेत्र के पठारी क्षेत्रों में व्यापक पैमाने पर नाशपाती की पैदावार हो रही है और किसानों को इससे अच्छा मुनाफा भी मिल रहा है। जिससे उनका जीवन स्तर ऊंचा उठ रहा है और वे आत्मनिर्भर बन रहे है।

जिला प्रशासन के उद्योग विभाग द्वारा उद्यानिकी फसलों को करने के लिए जिले के किसानों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले और किसान आर्थिक रूप से संपन्न बने इसके लिए कृषि विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग के द्वारा उन्हें छत्तीसगढ़ शासन के अंतर्गत सचंालित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है और आधुनिक खेती की जानकारी दी जा रही ताकि जिले के किसान कम लागत से अच्छी आमदनी कर सके। 

जिले के किसानों को नाशपाती की खेती के प्रति बढ़ावा देने के लिए उद्यान विभाग की फल क्षेत्र विस्तार योजना और नाशपाती क्षेत्र विस्तार योजना से लाभान्वित किया जा रहा है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

जशपुर जिले में वर्ष 2005-06 से केन्द्र प्रवर्तित राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना घटक फल क्षेत्र विस्तार के तहत रोपण कार्य उद्यान विभाग द्वारा कराया जा रहा है। जिले में नाशपाती का रकबा 790 हे. में लगभग 1700 कृषकों द्वारा उत्पादन कार्य लिया जा रहा है। जिसमें 1230 मी. टन का उत्पादन हो रहा है। योजना के अंतर्गत नाशपाती रोपण हेतु प्रावधानित राशि 38000 हे. लागत का 19000 हे. तीन वर्ष रखरखाव सहित 60:20:20 के अनुपात में अनुदान दिया जाता है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )