राज्य कृषि समाचार (State News)

देवास जिले में किसानों के खाते में बीमा के 134 करोड़ रूपए गए

21 सितंबर 2020, देवास। देवास जिले में किसानों के खाते में बीमा के 134 करोड़ रूपए गए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुक्रवार को उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत खरीफ 2019 की फसल बीमा दावा राशि का प्रदेश के 22 लाख किसानों को लगभग 4688 करोड़ रूपए की बीमा दावा राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से हस्तांतरित की गई। देवास जिले के 01 लाख 41 हजार से अधिक किसानों के खातें में 133 करोड़ 75 लाख से अधिक की बीमा दावा राशि हस्तांतरित हुई है।

महत्वपूर्ण खबर : क्या पशुओं में कृत्रिम प्रजनन तकनीक न्याय संगत नहीं है?

देवास जिले में खरीफ सोयाबीन फसल 2019 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्‍तर्गत देवास तहसील के 33 हजार 186 किसानों के खातों में 33 करोड़ 56 लाख 14 हजार 986 रूपये, देवास नगर के 3 हजार 749 किसानों के खातों में 2 करोड़ 93 लाख 1 हजार 959, टोंकखुर्द तहसील के 22 हजार 535 किसानों के खातों में 35 करोड़ 77 लाख 50 हजार 825 रूपये, सोनकच्‍छ तहसील के 11 हजार 329 किसानों के खातों में 12 करोड़ 15 लाख 55 हजार 098 रूपये, बागली तहसील के 10910 किसानों के खातों में 5 करोड 38 लाख 91 हजार 165 रूपये, हाटपिपल्‍या तहसील के 11 हजार 757 किसानों के खातों में 7 करोड़ 82 लाख 65 हजार 094 रूपये, उदयनगर तहसील के 1 हजार 103 किसानों के खातों में 80 लाख 50 हजार 433 रूपये, कन्‍नौद तहसील के 12 हजार 948 किसानों के खातों में 2 करोड़ 42 लाख 46 हजार 729 रूपये, सतवास तहसील के 19 हजार 007 किसानों के खातों में 3 करोड़ 67 लाख 30 हजार 679 रूपये तथा खातेगावं तहसील के 15 हजार 171 किसानों के खातों में 29 करोड़ 21 लाख 2 हजार 641 रूपये की सोयाबीन फसल बीमा दावा राशि की हस्तांतरित की।

Advertisements
Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement