Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खेती को लाभ का धंधा बनाने में वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन का महत्वपूर्ण योगदान

मुख्यमंत्री ने कॉर्पोरेशन के नव-नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए

8 मई 2023, भोपाल । खेती को लाभ का धंधा बनाने में वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन का महत्वपूर्ण योगदान – मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने हैं। यदि हम उनकी भलाई, कल्याण और उन्नति के लिए काम करेंगे तो प्रदेश की प्रगति होगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान मध्यप्रदेश वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन के नव-नियुक्त प्रबंधकों, सहायक गुणवत्ता नियंत्रकों और उपयंत्रियों को नियुक्ति पत्र देने के बाद उनसे बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने 24 अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। निवास कार्यालय समत्व भवन में हुए कार्यक्रम में कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्री राहुल सिंह, प्रमुख सचिव श्री उमाकान्त  उमराव और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

संवेदनशील है खाद-बीज और उपज के भंडारण और प्रबंधन का कार्य

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन का कार्य किसानों से संबंधित है। खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। यह तभी संभव होगा जब खेती के लिए आवश्यक खाद, बीज सही तरीके से किसानों तक पहुँचे और किसानों द्वारा उगाई गई फसल का उचित भंडारण और प्रबंधन सुनिश्चित हो। इन सभी कार्यों में वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों और अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। आपका काम अत्यंत संवेदनशील है। नव-नियुक्त कर्मचारी और अधिकारी सेवा एवं आनंद के भाव से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

महत्वपूर्ण खबर: जीआई टैग मिलने से चिन्नौर धान किसानों को मिल रहा है अधिक दाम

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile