State News (राज्य कृषि समाचार)

फसल बीमा में होशंगाबाद के 20 हज़ार किसानों के बैंक खातों में पहुँचे 37 करोड़ 70 लाख रूपए

Share

23 सितंबर 2020, होशंगाबाद। फसल बीमा में होशंगाबाद के 20 हज़ार किसानों के बैंक खातों में पहुँचे 37 करोड़ 70 लाख रूपए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुक्रवार को उज्जेन जिले से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत खरीफ 2019 फसल बीमा राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के 22 लाख किसानो के बैंक खातो में 4 हजार 688 करोड़ रूपए की राशि जमा कराई गई है। जिले के 20291 किसानों के बैंक खातो में 37 करोड़ 70 लाख रूपए की बीमा दावा राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से हस्तांतरित की गई है। जिसमें विकासखंड होशंगाबाद के 2088 किसानों को 11671755 रूपए, विकासखंड सिवनीमालवा के 14835 किसानों को 315601737 रूपए, केसला विकासखंड के 1947 किसानो को 36622924 रूपए, विकासखंड बाबई के 934 किसानो को 8599292 रूपए, विकासखंड सोहागपुर के 81 किसानों को 1110376 रूपए, विकासखंड पिपिरया के 46 किसानो को 498178 रूपए एवं विकासखंड बनखेड़ी के 360 किसानों को 2940088 रूपए की बीमा राशि दावा का वितरण किया गया है।

महत्वपूर्ण खबर : मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि में हर साल 2 किस्तों में 4000 रू.

जिले के सभी विकासखंडो में आयोजित फसल बीमा उत्सव कार्यक्रम समस्त मंडियों, कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि महाविद्यालय, सभी बैंक शाखाओं तथा समस्त ग्राम पंचायतों में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के उद्बोधन को लाईव प्रसारण के माध्यम से देखा गया।
कृषक प्रशिक्षण केन्द्र पंवारखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री कुशल पटेल, डीन कृषि महाविद्यालय डॉ.पीसी मिश्रा, एसडीएम आदित्य रिछारिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं किसान बंधु उपस्थित रहे। इसी तरह मंडी प्रांगण पिपरिया में आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी, मनोहर वैंकर सभापति कृषि स्थाई समिति, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री माधवदास अग्रवाल, मंडी अध्यक्ष श्री दिनेश पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष राजीव जायसवाल, एसडीएम नितिन टाले सहित जनप्रतिनिधिगण एवं किसानगण मौजूद रहे। जिले के सभी विकासखंडो में विकासखंड स्तर पर उज्जैन से प्रसारित कार्यक्रम का लाईव टेलिकास्ट देखा गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों द्वारा कृषकों को फसल बीमा दावा राशि वितरण के प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *