Government Schemes (सरकारी योजनाएं)State News (राज्य कृषि समाचार)

Madhya Pradesh: मुख्यमंत्री डॉ. यादव के सिंगल क्लिक से 816 करोड़ रूपए किसानों के खाते में

Share

25 लाख से अधिक किसानों को फसल बीमा के 775 करोड़ रूपए मिले

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भिण्ड में किसान एवं सहकारिता सम्मेलन को किया संबोधित

08 मार्च 2024, भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. यादव के सिंगल क्लिक से 816 करोड़ रूपए किसानों के खाते में – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड में किसान एवं सहकारिता सम्मेलन में 80 लाख से अधिक किसानों को किसान कल्याण योजना के एक हजार 816 करोड़ रूपए और 25 लाख से अधिक किसानों को फसल बीमा योजना (खरीफ 2023) के 755 करोड़ रूपए ऑनलाइन अंतरित किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 193 करोड़ 35 लाख रूपए के 68 विकास कार्यों का भूमिपूजन, लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नयागांव में महाविद्यालय आरंभ करने, गौरी सरोवर तालाब का विकास कर उसका संपूर्ण कायाकल्प करने, मेहगांव को नगर पंचायत बनाने, भिण्ड के महाविद्यालय में कृषि संकाय आरंभ करने, इटावा से भिण्ड मार्ग निर्माण और लेलवारी पुल निर्माण की घोषणा भी की।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

Share
Advertisements