Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

इंदौर जिले में गेहूं खरीदी के लिए 61 पंजीयन केंद्र बनाए गए

03 फरवरी 2023, इंदौर: इंदौर जिले में गेहूं खरीदी के लिए 61 पंजीयन केंद्र बनाए गए – इंदौर जिले में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देशानुसार रबी विपणन वर्ष 2023-24 में जिले में गेहूं उपार्जन के लिए 61 गेहूं पंजीयन केन्द्रों का निर्धारण किया गया है। पंजीयन केन्द्रों के प्रबंधक, ऑपरेटर एवं विभागीय अधिकारियों को किसान पंजीयन से लेकर भुगतान की प्रक्रिया में शासन द्वारा किए गए बदलाव इत्यादि का विस्तृत प्रशिक्षण आई.पी.सी बैंक में दिया गया। गेहूं पंजीयन 6 फरवरी 2023 से 28 फरवरी  तक किए  जाएंगे ।

पंजीयन निर्धारित 61 पंजीयन केन्द्रों पर, ग्राम पंचायत / तहसील / जनपद में स्थापित सुविधा केन्द्र एवं एमपी किसान एप्प पर नि:शुल्क किए जायेंगे। किसान स्वयं के मोबाईल से घर बैठे पंजीयन कर सकेंगे इसके लिए www.mpeuparjan.nic.in पर पंजीयन कर सकते है।  किसानों को लाईन लगाकर पंजीयन की समस्या न हो इसके लिए अधिकृत एवं अनुमति प्राप्त एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेन्टर कियोस्क लोक सेवा केन्द्र एवं सायबर केफे पर भी किसान निर्धारित शुल्क दे कर पंजीयन करा  सकेंगे ।

विगत वर्ष के पंजीकृत किसानों एवं इच्छुक सभी किसानों को अपनी उपज विक्रय करने के लिए अपना पंजीयन कराना आवश्यक है। कलेक्टर द्वारा पंजीयन की एवं आगामी उपार्जन की तैयारी के लिए जिला स्तर उपार्जन समिति का गठन किया गया है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए  हैं  कि किसानों को पंजीयन में कोई असुविधा न हो एवं पंजीयन  केंद्रों  पर बैठने, पीने के पानी की आवश्यक व्यवस्था भी की जाये। पंजीयन निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए  जाएं । केन्द्र पर लगाए गए नोडल अधिकारी द्वारा पंजीयन केन्द्र का निरीक्षण किया जाये। पंजीयन 6 फरवरी  से 28 फरवरी तक किए जायेंगे। समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय करने हेतु पंजीयन का होना आवश्यक है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: 80 लाख किसानों के खातों में सिंगल क्लिक से डाली जाएगी राशि

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )