Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

आज के कृषि समाचार@ 5.00 PM: धान बुआई I नकली खाद-बीज पर कार्रवाई I नेशनल मैंगो डे I दाल उत्पादन

22 जुलाई 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. धान की बुआई में 19.47 लाख हेक्टेयर की भारी बढ़त

धान, जो कि खरीफ मौसम की मुख्य फसल है, में इस वर्ष अब तक 176.68 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुआई हो चुकी है, जो कि पिछले वर्ष इसी अवधि में 157.21 लाख हेक्टेयर थी। यह 19.47 लाख हेक्टेयर की बढ़त दर्शाता है। पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में समय पर वर्षा और अनुकूल जलवायु के कारण धान की रोपाई और बुआई में तेजी देखी गई है। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. असम-राजस्थान के मंत्रियों से मुलाकात में बोले शिवराज- नकली खाद-बीज पर होगी कार्रवाई, कानून कड़ा बनाएंगे  

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

 केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि भवन, नई दिल्ली में असम और राजस्थान के मंत्रियों के साथ अहम बैठक की। इस दौरान असम के कृषि, बागवानी, पशुपालन और पशु चिकित्सा मंत्री अतुल बोरा और राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने श्री चौहान से मुलाकात कर अपने-अपने राज्यों के कृषि विकास से जुड़ी अहम जानकारियां साझा कीं। पूरी खबर पढ़े….

3. Sirio 4×4: दुनिया का सबसे छोटा 4WD ट्रैक्टर! सिर्फ 65 सेमी चौड़ा लेकिन ताकत में दमदार, जानिए खासियतें

अगर आप छोटे खेत, बाग-बगीचे या ग्रीनहाउस में खेती करते हैं और बार-बार सोचते हैं कि ट्रैक्टर नहीं चल पाएगा तो अब आपकी ये चिंता खत्म हो सकती है। बाजार में ऐसा ट्रैक्टर आ चुका है जो दिखने में जितना छोटा है, ताकत में उतना ही शक्तिशाली है। पूरी खबर पढ़े….

4. भारत में कहां उगते हैं सबसे लजीज आम? नेशनल मैंगो डे पर जानिए टॉप 5 राज्यों की पूरी लिस्ट

आम का नाम सुनते ही मुंह में पानी आना लाजिमी है। स्वाद, खुशबू और मिठास से भरपूर यह फल सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में पसंद किया जाता है। हर साल 22 जुलाई को नेशनल मैंगो डे के रूप में मनाया जाता है, जो देश के इस राष्ट्रीय फल की विविधता और मिठास को सेलिब्रेट करता है। पूरी खबर पढ़े….

5. जम्मू-कश्मीर के किसानों के लिए खुशखबरी: धान और मक्का की फसल पर मिलेगा बीमा कवर, अंतिम तारीख 31 जुलाई

जम्मू-कश्मीर के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। खरीफ 2025 सीजन के लिए धान और मक्का की फसलें अब प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत बीमा सुरक्षा के दायरे में आ गई हैं। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने इसके लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 तय की है। पूरी खबर पढ़े….

6. दाल उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के आसार, 2034 तक बढ़ेगा 80 लाख टन: रिपोर्ट  

भारत में दाल उत्पादन को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। आने वाले 10 साल में भारत में दालों का उत्पादन करीब 80 लाख टन बढ़ने का अनुमान है। यह जानकारी  OECD-FAO एग्रीकल्चर आउटलुक 2025–2034 की ताजा रिपोर्ट में दी गई है। फिलहाल भारत में हर साल 25.2 मिलियन टन से ज्यादा दालों का उत्पादन होता है, पूरी खबर पढ़े….

7. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से दिल्ली में राजस्थान के कृषि मंत्री ने की भेंट

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आज कृषि भवन, नई दिल्ली में राजस्थान के कृषि, बागवानी एवं ग्रामीण विकास मंत्री डा. किरोड़ीलाल मीणा ने मुलाकात की।  श्री मीणा ने बैठक में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को राजस्थान में की गई नकली बीज-खाद संबंधी कार्रवाई की रिपोर्ट दी, साथ ही उनसे कृषि एवं ग्रामीण विकास को लेकर अन्य विषयों पर भी चर्चा की। पूरी खबर पढ़े….

8. जूनागढ़ में खेतों में उतरे कृषि मंत्री शिवराज: किसानों से किया संवाद, मूंगफली कि खास किस्म पर की चर्चा

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुजरात दौरे के दौरान किसानों से सीधा संवाद किया। अपने दौरे में वह जूनागढ़ जिले के मानेकवाड़ा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने मूंगफली के खेतों का दौरा किया और किसानों की खेती की प्रक्रिया को नजदीक से देखा। पूरी खबर पढ़े….

9. पशुपालकों के लिए जरूरी खबर: भारत सरकार ने 18 एंटीबायोटिक समेत 37 दवाओं पर लगाया बैन, नई गाइडलाइन जारी

भारत सरकार ने पशुपालकों के लिए एक अहम फैसला लिया है। अब पशुओं के इलाज में कई तरह की दवाओं के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। खासतौर पर डेयरी पशु, अंडा देने वाले पक्षी और मधुमक्खी पालन में कुछ दवाओं का उपयोग पूरी तरह बैन कर दिया गया है। इस कदम का मकसद पशुओं और इंसानों दोनों के स्वास्थ्य की सुरक्षा करना है। पूरी खबर पढ़े….

10. किसानों के लिए जरूरी अलर्ट! PM किसान योजना को लेकर वायरल हो रहे झूठे मैसेज, सरकार ने जारी की चेतावनी

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने किसानों के हित में एक अहम चेतावनी जारी की है। मंत्रालय ने साफ किया है कि पीएम किसान योजना को लेकर सोशल मीडिया पर कई फर्जी सूचनाएं और झूठे मैसेज वायरल हो रहे हैं, जिनसे किसान भाइयों और बहनों को सावधान रहने की जरूरत है। पूरी खबर पढ़े….