Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

जूनागढ़ में खेतों में उतरे कृषि मंत्री शिवराज: किसानों से किया संवाद, मूंगफली कि खास किस्म पर की चर्चा

21 जुलाई 2025, नई दिल्ली: जूनागढ़ में खेतों में उतरे कृषि मंत्री शिवराज: किसानों से किया संवाद, मूंगफली कि खास किस्म पर की चर्चा – केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुजरात दौरे के दौरान किसानों से सीधा संवाद किया। अपने दौरे में वह जूनागढ़ जिले के मानेकवाड़ा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने मूंगफली के खेतों का दौरा किया और किसानों की खेती की प्रक्रिया को नजदीक से देखा। इस दौरान, श्री शिवराज सिंह चौहान ने खेत में पहुंचकर मूंगफली की ‘निराई-गुड़ाई’ भी की और उन्होंने किसानों के साथ खेती के तौर-तरीकों पर खुलकर चर्चा की। इसके साथ ही, कृषि मंत्री ने मूंगफली की उन्नत किस्मों, बीजों की गुणवत्ता, खाद के उपयोग और उत्पादन तकनीकों के बारे में जानकारी ली।

किसानों से सुनी जमीनी हकीकत

किसानों ने कृषि मंत्री को मूंगफली की खेती में आने वाली विभिन्न समस्याओं के बारे में बताया। उन्होंने मौसमी चुनौतियों, फसल के बाजार मूल्य में उतार-चढ़ाव और सिंचाई की दिक्कतों के बारे में खुलकर बात की। किसानों के सुझावों और समस्याओं को सुनते हुए मंत्री ने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

मूंगफली की गिरनार-4 किस्म पर हुई खास चर्चा

श्री चौहान ने विशेष रूप से गुजरात की मशहूर मूंगफली किस्म ‘गिरनार-4’ की विशेषताओं के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। गिरनार-4 किस्म को उत्पादन क्षमता, गुणवत्ता और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए जाना जाता है। मंत्री ने इस किस्म को किसानों तक तेजी से पहुंचाने पर जोर दिया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

ड्रोन और आधुनिक उपकरणों का निरीक्षण

कृषि मंत्री ने खेत में उपलब्ध ड्रोन और आधुनिक कृषि यंत्रों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने किसानों से इन तकनीकी उपकरणों के उपयोग और उनके फायदे के बारे में बात की। किसानों ने बताया कि ड्रोन और आधुनिक यंत्रों से खेती में समय और लागत की बचत हो रही है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

किसानों की मेहनत की सराहना

श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि “हमारे अन्नदाता देश की खाद्य सुरक्षा की रीढ़ हैं। उनकी मेहनत अमूल्य है। सरकार हर स्तर पर किसानों के साथ खड़ी है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।” कृषि मंत्री ने भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने और खेती को आधुनिक बनाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com