राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

आज के कृषि समाचार@ 5.00 PM: स्वदेशी खरीद I मत्स्य किसान योजना I पीएम फसल बीमा I वनों की कटाई I दुग्ध उत्पादन

05 अगस्त 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. जिसके कारण खेतों में आई हरियाली – प्रो. एम. एस. स्वामीनाथन की कहानी

Advertisement
Advertisement

भारत के आधुनिक इतिहास में कुछ ही व्यक्तित्व ऐसे हैं जिन्होंने देश की दिशा को वैज्ञानिक सोच और दूरदृष्टि से इतनी गहराई से प्रभावित किया हो, जैसे प्रोफेसर एम. एस. स्वामीनाथन ने किया। 7 अगस्त 1925 को जन्मे प्रो. स्वामीनाथन को भारत की हरित क्रांति के जनक के रूप में जाना जाता है—एक ऐसा आंदोलन जिसने 1960 के दशक में देश को भुखमरी और खाद्यान्न संकट से निकालकर आत्मनिर्भरता की राह पर ला खड़ा किया। पूरी खबर पढ़े….

2. स्वदेशी खरीद से बढ़ेगी किसानों और छोटे निर्माताओं की आमदनी – कृषि मंत्री शिवराज सिंह

Advertisement8
Advertisement

 केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर प्रधानमंत्री की अपील को दोहराते हुए देशवासियों से देश में ही बने उत्पादों की खरीद करने की अपील की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2 अगस्त, 2025 को वाराणसी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के वितरण के अवसर पर यह अपील की थी कि लोग स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें। पूरी खबर पढ़े….

Advertisement8
Advertisement

3. केंद्र का सख्त संदेश: मत्स्य किसानों को योजनाओं से जोड़ने के लिए राज्य तेजी दिखाएं

 केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने शनिवार पश्चिम बंगाल में मत्स्यपालन योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही रुकावटों को दूर करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने खास तौर पर राष्ट्रीय मत्स्य पालन डिजिटल प्लेटफॉर्म (एनएफडीपी) में मत्स्य किसानों के कम पंजीकरण की समस्या को गंभीर मुद्दा बताया और इसके समाधान की आवश्यकता जताई। पूरी खबर पढ़े….

4. किसानों के लिए सुनहरा मौका! ऑर्गेनिक खेती पर मिलेगी ₹46,500 तक की मोटी सब्सिडी, जानें कैसे उठाएं लाभ

जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार किसानों को बड़ा प्रोत्साहन दे रही है। अगर आप भी रासायनिक उर्वरकों की जगह प्राकृतिक तरीके से खेती करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। सरकार की दो प्रमुख योजनाओं के तहत जैविक खेती करने वाले किसानों को प्रति हेक्टेयर ₹31,500 से ₹46,500 तक की आर्थिक मदद दी जा रही है। यह सहायता प्रोडक्शन से लेकर प्रोसेसिंग और मार्केटिंग तक मिल रही है। पूरी खबर पढ़े….

5. PM-KISAN की 20वीं किस्त जारी! किसानों के खाते में आए ₹2 हजार, शिवराज बोले– अब बिचौलिये नहीं मार सकेंगे हक

Advertisement8
Advertisement

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 20वीं किस्त के शुभ अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पटना, बिहार में आयोजित एक विशाल किसान सम्मेलन को संबोधित किया। कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार और अन्य गणमान्य अधिकारी भी मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़े….

6. पर्यावरण : ‘कैम्पा’ से रोकी जा सकती है, वनों की कटाई

हमारी नीतियां, खासकर वन संबंधी नीतियां, इस अवधारणा पर टिकी होती हैं कि उपभोग के बाद हम अपने प्राकृतिक संसाधनों को वापस पुनर्जीवित कर लेंगे। वनों की क्षतिपूर्ति की खातिर बना ‘कैम्पा’ इसी विचार की बानगी है, लेकिन क्या इस तरह से हम लाखों एकड़ जंगल काटकर वापस उसे हरा-भरा कर सकेंगे? पूरी खबर पढ़े….

7. बारिश का जल रोकें या जमीन में उतारें !

चालू वर्षा के मौसम में अभी तक मध्यप्रदेश सहित समूचे देश में अच्छी वर्षा हो रही है और मौसम विभाग ने अगस्त – सितम्बर माह में भी अच्छी बारिश होने की उम्मीद जताई है। हालांकि कुछ जिलों/राज्यों में अतिवर्षा होने से जन जीवन प्रभावित भी हो रहा है लेकिन अच्छी बारिश होने से खरीफ की फसलों का उत्पादन भी बेहतर होने की आशा बलवती हो रही है। हर साल की भांति इस वर्ष भी वर्षा का मौसम समाप्त होने के बाद रबी का मौसम शुरू होते ही अनेक स्थानों पर सिंचाई के लिये जल संकट की आहट सुनाई देने की सम्भावना है। पूरी खबर पढ़े….

8. PMFBY: 9 साल में 22 करोड़ से अधिक किसानों को मिला पीएम फसल बीमा लाभ, 78 करोड़ आवेदन दर्ज

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) किसानों के लिए केंद्र सरकार की सबसे बड़ी और लाभकारी योजनाओं में से एक है। भारत सरकार ने इसे 18 फरवरी 2016 को शुरू किया था और 18 फरवरी 2025 को योजना ने अपने 9 साल पूरे कर लिए हैं। पूरी खबर पढ़े….

9. किसानों के लिए बड़ी सुविधा! एमपी जीआईएस 2.0 भूलेख पोर्टल लॉन्च, अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी खसरे की नकल

मध्यप्रदेश में अब किसानों और आम नागरिकों के लिए भू-अभिलेख से जुड़ी जानकारी पाना और भी आसान हो गया है। अब तक प्रदेश में वेब जीआईएस वर्जन-1 (Web GIS 1.0) संचालित किया जा रहा था, लेकिन अब इसे अपडेट करते हुए राज्य सरकार ने वेब जीआईएस 2.0 (Web GIS 2.0) लॉन्च किया है। यह पोर्टल अब https://webgis2.mpbhulekh.gov.in पर उपलब्ध है। पूरी खबर पढ़े….

10. अब दुग्ध उत्पादन से होगी डबल कमाई! जानिए केंद्र सरकार की 8 योजनाओं का कैसे लें लाभ

दूध उत्पादकों और पशुपालकों के लिए केंद्र सरकार ने एक बार फिर राहत की खबर दी है। उन्नत प्रजनन तकनीकों, वैज्ञानिक आहार पद्धतियों और योजनाबद्ध सहायता के जरिये सरकार ने देशभर में दूध उत्पादन और किसानों की आमदनी दोनों बढ़ाने के लिए 8 अहम योजनाओं को सक्रिय रूप से लागू किया है। पूरी खबर पढ़े….

Advertisements
Advertisement5
Advertisement