National News (राष्ट्रीय कृषि समाचार)

अब पंजाब के किसानों को भी फसल बीमा योजना का फायदा मिलेगा

Share

17 मार्च 2023, नई दिल्ली: अब पंजाब के किसानों को भी फसल बीमा योजना का फायदा मिलेगा – भारत सरकार के कृषि मंत्रालय ने घोषणा कर कहा हैं कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में अब पंजाब के किसानों को भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ प्राप्त होगा। पंजाब ने कृषि और संबंधित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लागू करने का निर्णय लिया गया हैं।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना(PMFBY) में  किसानों की फसल का बीमा किया जाता हैं। किसानों को प्राकृतिक आपदा या किसी भी कारण से फसल खराब होने पर बीमा कंपनी द्वारा किसानों को  मुआवजा दिया जाता हैं। 

इस प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से पंजाब के किसानों को अधिक लाभ मिलने की उम्मीद हैं। फसल बीमा योजना हर राज्य में एक समान नहीं होती हैं। हर राज्य के नियम कानून अलग होते हैं। योजना के संचालन का तरीका भी अलग होता हैं।  वर्ष 2023 में पंजाब में खरीफ  में उगाई जाने वाली प्रमुख धान व कपास की फसलों को इसका लाभ मिलेगा।

अभी तक प्रधानमंत्री फसल योजना  इन राज्यों में लागू हैं- जम्मू कश्मीर, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, उत्तरप्रदेश, सिक्किम, असम, मेद्यालय, त्रिपुरा, हरियाणा, मणिपुर, ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश, गोवा, केरल, पंडुचेरी, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और अंडमान व निकोबार  द्वीप समूह में।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभ

आय की सुनिश्चितता

आय की सुनिश्चितता  से आशय यह है कि किसानों की खराब हुई फसलों के कारण होने वाले नुकसान से निजात दिलाने में फसल बीमा योजना एक प्रकार से सुरक्षा कवच का काम करता है। तथा किसानों को उनकी उपज मूल्य जोखिमों का प्रबंधन करने की अनुमति देता है।

तकनीकी ज्ञान

फसल बीमा योजना में  कृषि कंपनियाँ कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के साथ – साथ कृषि में होने वाली नुक्सान  को कम करने में भी मदद  करती है तथा किसानों को नयी-नयी तकनीकों की जानकारी भी समय पर उपलब्ध कराती है। साथ ही गुणवत्ता युक्त बीज, उर्वरक, रसायन तथा अन्य निवेश भी समय पर उपलब्ध करता है।

जागरूकता लाना

बीमा कंपनियां किसानों को विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं की अग्रिम जानकारी तथा इन आपदाओं से फसल को कैसे बचा सकते हैं इस बारे में भी जागरूक करते हैं। साथ ही होने वाले नुकसान तथा उसके आकलन पर भी दिशा निर्देश दिया जाता है।

नुकसान भरपाई

किसानों को विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली क्षति की भरपाई फसल बीमा कम्पनियाँ करती है। जिससे किसानों को कृषि उपज में होने वाले नुकसान से कुछ हद तक आर्थिक सुरक्षा प्रदान किया जा सके।  संभावित जोखिमों के खिलाफ किसानों के आर्थिक हित की रक्षा करने में नई कृषि विधियों को अपनाने में फसल बीमा कम्पनियाँ सहयोग प्रदान करती है। तथा लगातार फसल उत्पादन विफलता के कारण उत्पन्न हो रही समस्या से छुटकारा पाने एवं ग्रामीण ऋण की समस्या को दूर करने में फसल बीमा कम्पनियाँ सहयोग प्रदान करती है।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (15 मार्च 2023 के अनुसार) 

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *