Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

किसानों के लिए सुनहरा मौका! ऑर्गेनिक खेती पर मिलेगी ₹46,500 तक की मोटी सब्सिडी, जानें कैसे उठाएं लाभ

02 अगस्त 2025, नई दिल्ली: किसानों के लिए सुनहरा मौका! ऑर्गेनिक खेती पर मिलेगी ₹46,500 तक की मोटी सब्सिडी, जानें कैसे उठाएं लाभ – जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार किसानों को बड़ा प्रोत्साहन दे रही है। अगर आप भी रासायनिक उर्वरकों की जगह प्राकृतिक तरीके से खेती करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। सरकार की दो प्रमुख योजनाओं के तहत जैविक खेती करने वाले किसानों को प्रति हेक्टेयर ₹31,500 से ₹46,500 तक की आर्थिक मदद दी जा रही है। यह सहायता प्रोडक्शन से लेकर प्रोसेसिंग और मार्केटिंग तक मिल रही है।

परंपरागत कृषि विकास योजना (PKVY) के तहत ₹31,500 तक की मदद

PKVY योजना पूरे देश में लागू की गई है (पूर्वोत्तर राज्यों को छोड़कर)। इसके तहत प्रति हेक्टेयर ₹31,500 की सहायता 3 वर्षों में दी जाती है। इसमें से ₹15,000 की राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के जरिए दी जाती है। यह सहायता जैविक इनपुट्स (ऑन-फार्म/ऑफ-फार्म) के लिए होती है। योजना का उद्देश्य किसानों को जैविक खेती के हर चरण में सहायता देना है।

MOVCDNER योजना के तहत ₹46,500 तक की सब्सिडी

पूर्वोत्तर क्षेत्र के किसानों के लिए Mission Organic Value Chain Development for North Eastern Region (MOVCDNER) योजना चलाई जा रही है:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

1. प्रति हेक्टेयर ₹46,500 तक की सहायता 3 सालों में दी जाती है।
2. इसमें ₹32,500 की सहायता जैविक आदानों (इनपुट्स) के लिए होती है।
3. इसमें से ₹15,000 किसानों को DBT के माध्यम से सीधे खाते में दिए जाते हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इस योजना के अंतर्गत किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) के निर्माण से लेकर मार्केटिंग और प्रोसेसिंग तक का सहयोग मिलता है।

किन्हें मिलेगा लाभ और कैसे करें आवेदन?

1. लघु और सीमांत किसान भी इन योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।
2. योजना के अंतर्गत सहायता जैविक बीज, खाद, कीटनाशक, सर्टिफिकेशन और मार्केटिंग के लिए दी जाती है।
3. आवेदन की प्रक्रिया संबंधित राज्य कृषि विभाग या कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) के माध्यम से की जाती है।
4. योजनाएं केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित हैं, लेकिन राज्य सरकारें इन्हें लागू करती हैं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com