Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

अब तक 252 लाख मीट्रिक टन हुई गेहूं खरीदी

 20 लाख किसानों को मिले 47,000 करोड़

15 मई 2023, नई दिल्ली (कृषक जगत) : अब तक 252 लाख मीट्रिक टन हुई गेहूं खरीदी – 2023-24 के रबी मार्केटिंग सीजन में 9 मई 2023 तक करीब 252 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई। यह आंकड़ा 2022-23 के इस दिन तक की गई खरीदी से 75 लाख एमटी ज़्यादा हैं। वर्तमान खरीद 252 लाख एमटी पहले ही 2022-23 के कुल रबी मार्केटिंग सीजन (आरएमएस) में की गई गेहूं की 188 लाख एमटी खरीदी को पार कर गया है। राज्य के अन्य एजेंसियों के साथ भारत खाद्य निगम गेहूं की खरीदी में लगा हुआ है। देश के सभी खरीदी करने वाले राज्यों में यह गेहूं खरीदी सुचारू रूप से चल रही है।

वर्तमान गेहूं खरीद प्रक्रिया से लगभग 20 लाख किसानों को अभी तक, 47,000 करोड़ रु. न्यूनतम समर्थन मूल्य का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किया गया है। प्रतिदिन लगभग 2 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं की खरीद अभी भी की जा रही है। गेहूं की खरीद में सबसे बड़ा योगदान भारत के तीन राज्यों पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश का क्रमश: 118.68 एलएमटी 62.18 एलएमटी और 66.50 एलएमटी के साथ रहा है।

इस वर्ष बढ़ती हुई खरीद के प्रमुख कारकों में से एक सरकार द्वारा खरीदे जा रहे  गेहूं के गुणवत्ता मानकों में दी गई छूट है। यह बेमौसम बारिश के कारण गेहूं की चमक में कमी को देखते हुए प्रदान किया गया है। गेहूं खरीद की पहुँच बढ़ाने के लिए भारत सरकार ने सभी राज्यों को गांव/पंचायत स्तर पर खरीद केंद्र खोलने और पहले से मौजूद खरीद केंद्रों के अलावा सहकारी समितियों/ग्राम-पंचायतों/आढ़तियों आदि के माध्यम से भी बेहतर खरीद करने की अनुमति दी है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

गेहूं खरीदी की अवधि 20 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश में वर्ष 2023-24 में गेहूं खरीदी की अवधि में 20 मई 2023 तक वृद्धि की गई है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने बताया कि   खरीदी अवधि में वृद्धि किये जाने से किसानों को राहत मिल सकेगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें