Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

तेलंगाना में स्मार्ट ग्रीन एक्वाकल्चर फार्म और आरएएस इकाई का उद्घाटन, ललन सिंह बोले- तकनीक से बदलेगा मत्स्य पालन

07 जनवरी 2026, नई दिल्ली: तेलंगाना में स्मार्ट ग्रीन एक्वाकल्चर फार्म और आरएएस इकाई का उद्घाटन, ललन सिंह बोले- तकनीक से बदलेगा मत्स्य पालन – केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी एवं पंचायती राज मंत्री   राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) ने तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले के कंदुकुर मंडल में स्मार्ट ग्रीन एक्वाकल्चर फार्म एवं अनुसंधान संस्थान और अत्याधुनिक रीसर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम (आरएएस) इकाई का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी एवं अल्पसंख्यक राज्य मंत्री   जॉर्ज कुरियन, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी एवं पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल और तेलंगाना सरकार के पशुपालन एवं मत्स्य पालन मंत्री  वकिति श्रीहरि उपस्थित थे।

 भारत के पहले वाणिज्यिक स्तर के उष्णकटिबंधीय रीसर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम (आरएएस) पर आधारित रेनबो ट्राउट मछली फार्म फार्म और अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन भारतीय मत्स्य पालन के विकास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। 

इस संस्थान ने निर्णायक रूप से यह सिद्ध कर दिया है कि रेनबो ट्राउट जैसी उच्च मूल्य वाली ठंडे पानी की प्रजातियों का पालन उष्णकटिबंधीय जलवायु में सटीक इंजीनियरिंग, नियंत्रित जैविक प्रणालियों और उन्नत जल पुनर्चक्रण प्रौद्योगिकियों का उपयोग करके पूरे वर्ष किया जा सकता है। इस उपलब्धि ने इस पारंपरिक धारणा को बदल दिया है कि उच्च गुणवत्ता वाली मछली प्रजातियां केवल विशिष्ट जलवायु क्षेत्रों तक सीमित होती हैं। इसके साथ ही यह भी सिद्ध हुआ है कि मत्स्य पालन की सफलता में मुख्य भूमिका जलवायु की नहीं, बल्कि अपनाए गए उन्नत तकनीकी उपायों की होती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

यह परियोजना एक लाइव प्रशिक्षण और प्रदर्शन मंच के रूप में भी कार्य करती है जो युवाओं को उन्नत मत्स्य पालन प्रणालियों, स्वचालन और जैव सुरक्षा में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करती है। इसके माध्यम से मत्स्य पालन उद्योग की मानव पूंजी को सशक्त बनाया जाएगा। इससे पहले श्री राजीव रंजन सिंह ने हैदराबाद स्थित नोवोटेल होटल में राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड (एनएफडीबी) के शासी निकाय की 12वीं वार्षिक आम बैठक की अध्यक्षता की।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इस बैठक में हरियाणा सरकार के मत्स्य पालन, कृषि एवं किसान कल्याण एवं पशुपालन एवं डेयरी विभाग के मंत्री श्याम सिंह राणा ने गुरुग्राम जिले के सुल्तानपुर गांव में एनएफडीबी के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना के लिए एनएफडीबी को 5 एकड़ भूमि हस्तांतरण का दस्तावेज सौंपा। इस क्षेत्रीय केंद्र का उद्देश्य उत्तर भारत के अंतर्देशीय राज्यों में मत्स्य पालन विकास को बढ़ावा देना है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture