Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

श्री देसाई ने पीआईबी के प्रधान महानिदेशक का पदभार संभाला

02 सितम्बर 2023, नई दिल्ली: श्री देसाई ने पीआईबी के प्रधान महानिदेशक का पदभार संभाला – भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री मनीष देसाई ने शुक्रवार को पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) के प्रधान महानिदेशक का पदभार ग्रहण कर लिया है। श्री देसाई ने श्री राजेश मल्होत्रा ​​की सेवानिवृत्ति के बाद पदभार संभाला हैं।

श्री मनीष देसाई भारतीय सूचना सेवा के 1989 बैच के अधिकारी हैं। इससे पहले, श्री देसाई ने सरकार के विज्ञापन और लोकसंपर्क संबंधी क्रियाकलापों की देखरेख के लिए केंद्रीय संचार ब्यूरो के प्रधान महानिदेशक के रूप में काम किया है।

तीन दशकों के शानदार करियर के दौरान, श्री देसाई ने फिल्म प्रभाग के महानिदेशक, भारतीय जनसंचार संस्थान के अपर महानिदेशक (प्रशासन एवं प्रशिक्षण), केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सहित अनेक पदों पर कार्य किया है। फिल्म डिवीजन में अपने कार्यकाल के दौरान, श्री देसाई मुंबई में भारतीय सिनेमा के राष्ट्रीय संग्रहालय की स्थापना से जुड़े थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उन्होंने भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई), गोवा सहित विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों की मीडिया संबंधी जिम्मेदारियों को संभालने के लिए एक दशक से अधिक समय तक पत्र सूचना कार्यालय, मुंबई में भी काम किया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )