राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

ग्रामीण समाचार@ 5.00 PM: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरु I पशुधन जनगणना I खरीफ फसल I किसानो के लिए नई योजना

नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक ग्राम की 10 बड़ी खबरें…

1.पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह ने बठिंडा में मेगा फूड पार्क का प्रस्ताव रखा

Advertisement
Advertisement

कृषि उत्पादकता बढ़ाने, रोजगार के अवसर पैदा करने और किसानों की आय में वृद्धि करने के प्रयास में, पंजाब के कृषि तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान को बठिंडा में एक मेगा फूड पार्क स्थापित करने का प्रस्ताव दिया। पूरी खबर पढ़े….

2.ओडिशा में पशुधन जनगणना के लिए अधिकारियों को मिला विशेष प्रशिक्षण

Advertisement8
Advertisement

भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के तहत पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड के राज्य और जिला नोडल अधिकारियों के लिए 21वीं पशुधन जनगणना पर एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। यह प्रशिक्षण पुरी में आयोजित किया गया, जहां अधिकारियों को मोबाइल और वेब एप्लिकेशन के उपयोग के बारे में प्रशिक्षित किया गया, जो सितंबर-दिसंबर 2024 के दौरान पशुधन जनगणना के लिए आवश्यक होगा। पूरी खबर पढ़े….

Advertisement8
Advertisement

3.भारतीय पशु चिकित्सा परिषद नई दिल्ली के अध्यक्ष पद के चुनाव हुए

भारत सरकार मत्स्य पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय, नई दिल्ली के अंतर्गत संवैधानिक संस्था, भारतीय पशु चिकित्सा परिषद नई दिल्ली के अध्यक्ष पद के चुनाव आज दिनांक 26 जुलाई 2024 को भीकाजी कामा प्लेस स्थित भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के भवन में संपन्न हुए। चुनाव संपन्न कराने हेतु भारत सरकार पशुपालन एवं डेयरी विभाग नई दिल्ली द्वारा डॉ. आर.जी. भाम्बल, संयुक्त आयुक्त, भारत सरकार, पशुपालन एवं डेयरी विभाग नई दिल्ली एवं सचिव भारतीय पशु चिकित्सा परिषद को चुनाव अधिकारी के रूप में नियुक्त किया जाकर विधिवत चुनाव संपन्न कराए गए ।  पूरी खबर पढ़े….

4.देश में खरीफ का रकबा 811 लाख हेक्टेयर से अधिक

देश में दलहन-तिलहन एवं मोटे अनाज के रकबे में गत वर्ष की तुलना में वृद्धि हुई है। अब तक खरीफ की बुवाई 811 लाख 87 हजार हेक्टेयर में हो गई है जबकि गत वर्ष अब तक 793 लाख 63 हजार हेक्टेयर में बुवाई हुई थी। इस प्रकार गत वर्ष की तुलना में बुवाई लगभग 18 लाख हेक्टेयर अधिक हो गई है। पूरी खबर पढ़े….

5.सरकार ने बड़ाई रफ़्तार, 10 हज़ार एफपीओ बनेंगे लक्ष्य से दो महीने पहले

Advertisement8
Advertisement

केंद्रीय सरकार 10,000 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को पंजीकृत करने की होड़ में है, ताकि किसानों की आय में सुधार के लिए बेहतर बाजार पहुंच, उन्नत तकनीक और सामूहिक सौदेबाजी शक्ति को बढ़ावा दिया जा सके। सरकार इस लक्ष्य को दिसंबर तक ही पूरा कर सकती है, जोकि फरवरी की लक्ष्य तिथि से दो महीने पहले है। अब तक सरकार ने लगभग 9,000 एफपीओ पंजीकृत किए हैं। पूरी खबर पढ़े….

6.भंडारण सुविधाओं में सुधार: किसानों के लिए सरकार की नई योजना

किसानों को बेहतर भंडारण सुविधाएं प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार ने कृषि विपणन अवसंरचना (एएमआई) योजना को लागू किया है, जो कि एकीकृत योजना (आईएसएएम) की एक उप-योजना है। इस योजना के तहत राज्यों के ग्रामीण क्षेत्रों में गोदामों के निर्माण और नवीनीकरण के लिए सहायता प्रदान की जाती है, जिससे कृषि उपज के भंडारण क्षमता में वृद्धि हो सके। पूरी खबर पढ़े….

7.जलवायु परिवर्तन से जूझते किसान: नई तकनीकों से मिलेगी राहत

भारत सरकार का कृषि मंत्रालय जलवायु परिवर्तन से प्रभावित कृषि क्षेत्रों में नई उम्मीदें जगा रहा है। मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने जलवायु अनुकूल कृषि में राष्ट्रीय नवाचार (एनआईसीआरए) नामक एक महत्वपूर्ण परियोजना की शुरुआत की है। इस परियोजना का उद्देश्य फसलों, पशुधन, बागवानी और मत्स्यपालन सहित तमाम कृषि क्षेत्रों पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का अध्ययन करना और जलवायु अनुकूल प्रौद्योगिकियों को विकसित करना व बढ़ावा देना है। पूरी खबर पढ़े….

8.कृषि स्टार्टअप्स का नया दौर: नवाचार और उद्यमिता को मिल रही है नई दिशा

कृषि मंत्रालय ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) के “नवाचार और कृषि-उद्यमिता विकास” कार्यक्रम के तहत देश में कृषि स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। इस कार्यक्रम के तहत देशभर में कुल 1708 कृषि स्टार्टअप्स को समर्थन दिया गया है। पूरी खबर पढ़े….

9.मध्य प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरु, पूरी गरिमा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा 

भारत में स्वतंत्रता दिवस हर वर्ष 15 अगस्त को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह दिन हर भारतीय के लिए एक नई शुरुआत और स्वतंत्रता की विजय का प्रतीक है। उसी प्रकार इस बार भी देश में 78 वां स्वतंत्रता दिवस पूरी गरिमा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा जिसकी तैयारियां जोरो शोरो से चल रही है और सभी को इस महत्वपूर्ण दिन का बेसब्री से इंतजार है I पूरी खबर पढ़े….

10.महिला किसानों का सशक्तिकरण: 10000 नए एफपीओ में महिलाओं की बढ़ी भागीदारी

कृषि मंत्रालय द्वारा 10000 नए किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के गठन के लिए एक केंद्रीय क्षेत्र योजना लागू की जा रही है। 22 जुलाई 2024 तक 14 कार्यान्वयन एजेंसियों को 10000 एफपीओ आवंटित किए गए हैं, जिनमें से 8780 एफपीओ पूरे देश में पंजीकृत हो चुके हैं। पूरी खबर पढ़े….

Advertisements
Advertisement5
Advertisement