Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

अब सभी फ़र्टिलाइज़र ‘भारत ब्रांड’ के मिलेंगे

प्रधानमंत्री श्री मोदी एग्री-स्टार्टअप कॉन्क्लेव में  ‘भारत यूरिया’  लॉन्च करेंगे

15 अक्टूबर 2022, नई दिल्ली: अब सभी फ़र्टिलाइज़र ‘भारत ब्रांड’ के मिलेंगे – प्रधानमंत्री उर्वरक क्षेत्र में एक राष्‍ट्र एक उर्वरक (ओएनओएफ)नामक सबसे बड़ी पहल का शुभारंभ करने जा रहे हैं । 17 अक्टूबर को होने जा रहे पीएम एग्री-स्टार्टअप कॉन्क्लेव और किसान सम्मेलन, 2022  में  प्रधानमंत्री  भारत यूरिया बैग भी  लॉन्च करेंगे। भारत सरकार उर्वरक कंपनियों के लिए ब्रांड “भारत” के तहत उनकी वस्‍तुओं का विपणन करना अनिवार्य कर रही है ताकि देश भर में उर्वरक ब्रांडों का मानकीकरण किया जा सके, भले ही कोई भी कंपनी इसे बनाती हो। यह “भारत यूरिया, भारत डीएपी, भारत एमओपी, और भारत एनपीके हो सकता है। सभी उर्वरकों के लिए एकल ब्रांड ‘भारत’ के विकास से उर्वरकों की बेतरतीब आवाजाही कम हो जाएगी जो सबसे अधिक ट्रांसपोर्ट  सब्सिडी का कारण है।  

600 पीएम-किसान समृद्धि केंद्रों (पीएम-केएसके) का शुभारंभ 

वर्तमान में देश में लगभग 2.7 लाख उर्वरक खुदरा दुकानें हैं। वे कंपनी की , सहकारी या निजी डीलरों की रिटेल दुकानें हैं। खुदरा उर्वरक दुकानों को चरणबद्ध तरीके से वन स्टॉप शॉप में परिवर्तित किया जाएगा जिसे प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र कहा जाएगा। पीएमकेएसके देश में किसानों की जरूरतों को पूरा करेगा और कृषि आदान (उर्वरक, बीज, उपकरण); मृदा, बीज, उर्वरक के लिए परीक्षण सुविधाएं प्रदान करेगा;  विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करेगा  । शुरूआती तौर पर  प्रत्येक जिला स्तर पर कम से कम एक खुदरा दुकान को मॉडल दुकान में बदला जाएगा। 3,30,499 खुदरा उर्वरक दुकानों को पीएमकेएसके में बदलने  की योजना  है।

महत्वपूर्ण खबर: ट्राइकोडरमा क्या है और इसका प्रयोग कैसे करते है

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें