राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

देश में खरीफ का रकबा 811 लाख हेक्टेयर से अधिक

गत वर्ष की तुलना में अधिक हुई बोनी

27 जुलाई 2024, नई दिल्ली: देश में खरीफ का रकबा 811 लाख हेक्टेयर से अधिक – देश में दलहन-तिलहन एवं मोटे अनाज के रकबे में गत वर्ष की तुलना में वृद्धि हुई है। अब तक खरीफ की बुवाई 811 लाख 87 हजार हेक्टेयर में हो गई है जबकि गत वर्ष अब तक 793 लाख 63 हजार हेक्टेयर में बुवाई हुई थी। इस प्रकार गत वर्ष की तुलना में बुवाई लगभग 18 लाख हेक्टेयर अधिक हो गई है।

कृषि मंत्रालय द्वारा 26 जुलाई 2024 तक जारी आंकड़ों के अनुसार प्रमुख फसल धान अब तक 215.97 लाख हेक्टेयर में बोई गई है जबकि गत वर्ष समान अवधि में 216.39 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी। इसी प्रकार दलहन का रकबा अभी तक 102.03 लाख हेक्टेयर हो गया है, जो गत वर्ष की समान अवधि में 89.41 लाख हेक्टेयर था, इसमें अरहर की बुवाई 38.53 लाख हेक्टेयर में हुई है। जो गत वर्ष अब तक 28.73 लाख हेक्टेयर में हुई थी। इसी प्रकार उड़द की बुवाई अब तक 23.12 लाख हेक्टेयर में की गई है। वहीं मूंग की बुवाई 30.37 लाख हेक्टेयर में हुई है। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष अब तक मोटे अनाज की बुवाई लगभग 8 लाख हेक्टेयर बढ़ी है। अब तक 153.10 लाख हेक्टेयर में बोनी हो गई है जबकि गत वर्ष अब तक 145.76 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी। इसमें मक्का की बुवाई अब तक 78.80 लाख हेक्टेयर में की गई है। गत वर्ष इस अवधि में 69.36 लाख हेक्टेयर में हुई थी। ज्वार 12.10 लाख हेक्टेयर में बोया गया है वहीं बाजरा भी 56.46 लाख हेक्टेयर में बोया गया है। इसी प्रकार तिलहनी फसलों का कुल रकबा 171.67 लाख हेक्टेयर हो गया है जो गत वर्ष अब तक 165.37 लाख हेक्टेयर था। इसमें सोयाबीन की बुवाई अब तक 121.73 लाख हेक्टेयर में हो गई है जो गत वर्ष अब तक 116.99 लाख हेक्टेयर में हुई थी। वहीं मूंगफली अब तक 41.03 लाख हेक्टेयर में बोई गई है, जबकि समान अवधि में गत वर्ष 36.08 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी। इसी प्रकार नकदी फसल गन्ने का रकबा अब तक 57.68 लाख हेक्टेयर है वहीं कपास का रकबा 105.73 लाख हे. हो गया है, जो गत वर्ष 113.54 लाख हेक्टेयर था। कपास में लगभग 8 लाख हेक्टेयर की कमी बनी हुई है।

देश में प्रमुख खरीफ फसलों की बुवाई

इकाई : लाख हे. में  (26 जुलाई 2024 की स्थिति)
क्र.संफसल  बुवाई 2024बुवाई 2023
1धान 215.97216.39
2दलहन 102.0389.41
3अरहर 38.5328.73
4उड़द  23.1223.86
5मूंग 30.3727.01
6मोटा अनाज153.10145.76
7मक्का 78.8069.36
8ज्वार  12.1010.58
9तिलहन 171.67165.37
10मूंगफली 41.0336.08
11सोयाबीन 121.73116.99
12गन्ना  57.6857.05
13
14
कपास 
बाजरा
105.73
56.46
113.54
60.60
 कुल 811.87 793.63

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com