Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर को होगी जारी, किसानों के खाते में आएंगे 2,000 रुपए

26 अक्टूबर 2026, नई दिल्ली: पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर को होगी जारी, किसानों के खाते में आएंगे 2,000 रुपए – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम किसान) की 24वीं किस्त को लेकर किसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार की ओर से योजना की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी। इस संबंध में केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर तारीख की जानकारी दी है। किस्त जारी होने से पात्र किसानों को आर्थिक सहायता मिलेगी।

कृषि मंत्रालय की पोस्ट में किसानों से तारीख नोट करने की अपील करते हुए कहा गया है कि पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर को जारी की जाएगी। इससे अन्नदाताओं को लगातार आर्थिक सहायता मिलती रहेगी और उन्हें सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।

पात्र किसानों को मिलते हैं सालाना 6,000 रुपए

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को सालाना 6,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन समान किस्तों में सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती है। प्रत्येक किस्त में 2,000 रुपए दिए जाते हैं। योजना का उद्देश्य किसानों को खेती से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक मदद उपलब्ध कराना है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

किसान खाते और ई-केवाईसी की जानकारी रखें अपडेट

किस्त का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को अपने बैंक खाते, आधार संबंधी जानकारी और ई-केवाईसी की स्थिति जांचते रहना चाहिए। यदि किसी किसान की ई-केवाईसी अधूरी है या बैंक खाते से जुड़ी जानकारी में कोई त्रुटि है, तो भुगतान में परेशानी आ सकती है। किसान पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लाभार्थी संबंधी जानकारी और भुगतान की स्थिति देख सकते हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture