राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

ग्रामीण समाचार@ 5.00 PM: फसल बीमा योजना I ड्रोन योजना I वर्षा की जानकारी I मक्का फसल I कपास फसल I धान खेती

नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक ग्राम की 10 बड़ी खबरें…

1.प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अंतिम तिथि बढ़ी: अब 16 अगस्त तक करें आवेदन

Advertisement
Advertisement

नरेंद्र मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के लिए किसानों की आवेदन तिथि बढ़ा दी है। अब किसान 16 अगस्त 2024 तक इस योजना के तहत पंजीकरण करवा सकते हैं और अपनी खरीफ फसलों को सुरक्षित कर सकते हैं। पहले यह अंतिम तिथि 31 जुलाई 2024 थी। पूरी खबर पढ़े….

2.सहकारिता में नवाचार: प्रदेश में बनेगा समितियों का फेडरेशन, उत्कृष्ट कार्य पर मिलेगा पुरस्कार

Advertisement8
Advertisement

सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि सहकारिता में नवाचार करने वाली समितियों का प्रदेश स्तर पर फेडरेशन बनाया जाएगा। फेडरेशन के माध्यम से उनके उत्पाद के विक्रय की संपूर्ण व्यवस्था की जाएगी। मंत्री श्री सारंग नवाचार के अंतर्गत जिला नोडल अधिकारियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित किया। पूरी खबर पढ़े….

Advertisement8
Advertisement

3.जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए सरकार की बड़ी पहल: किसानों के लिए नई तकनीकी योजनाएं शुरू

केंद्रसरकार ने जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने और कृषि को अधिक लचीला बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सतत कृषि मिशन (एनएमएसए) को लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। यह मिशन, जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय कार्य योजना (एनएपीसीसी) के तहत भारतीय कृषि को बदलते मौसम के अनुकूल बनाने के लिए रणनीति विकसित कर रहा है। पूरी खबर पढ़े….

4.डिजिटल किसान: किसानों के लिए हाई-टेक सेवाओं और ड्रोन योजना की बड़ी घोषणा

कृषि मंत्रालय ने घोषणा की है कि देशभर के किसानों को पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड में डिजिटल और उच्च-तकनीक वाली सेवाएं प्रदान की जाएंगी। पूरी खबर पढ़े….

5.मध्य प्रदेश में वर्षा- छतरपुर में बानसुजारा डैम के खोले गए 7 गेट, तटवर्टी ग्रामों के निवासियों को किया गया सचेत

Advertisement8
Advertisement

बुंदेलखंड अंचल में जोरदार बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश के चलते पानी की आवक तेजी से बढ़ने के कारण यहां के बानसुजारा बांध के सात गेट खोले गए। इससे बांध के नीचे धसान नदी में लगभग 8 से 12 फुट जलस्तर बढ़ेगा। जिला प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से बांध तथा धसान नदी के आसपास सतर्कता बढ़ा दी है। पूरी खबर पढ़े….

6.मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य  के विभिन्न जिलों में हो रही लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन को सजगता और सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में हो रही लगातार बारिश को देखते हुए जिला एवं पुलिस प्रशासन को सजगता और सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्य करें। साथ ही आवश्यकता होने पर तत्काल आमजनता को आगाह किया जाए, जिससे कहीं भी कोई दुर्घटना न हो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रपटों और पुलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। पूरी खबर पढ़े….

7.खैरा रोग: धान की खेती के लिए एक चुनौती

मध्य प्रदेश, भारत का एक प्रमुख राज्य है जो अपनी कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ की प्रमुख फसलों में धान का विशेष स्थान है। धान की खेती यहाँ के किसानों के जीवनयापन का मुख्य स्रोत है, लेकिन इसे कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पूरी खबर पढ़े….

8.कपास का रस्ट रोग: एक गंभीर कृषि समस्या

मध्य प्रदेश, भारत का एक प्रमुख कृषि राज्य है, जो अपनी विविध कृषि फसलों के लिए प्रसिद्ध है। इनमें कपास की खेती का विशेष स्थान है। कपास यहाँ के किसानों के लिए मुख्य नकदी फसलों में से एक है, लेकिन यह फसल कई रोगों और कीटों से प्रभावित होती है। इनमें से एक महत्वपूर्ण रोग है कपास का रस्ट रोग। पूरी खबर पढ़े….

9.छत्तीसगढ़ का हरेली तिहार: खेती-किसानी और परंपराओं का अनोखा संगम

छत्तीसगढ़ में हरेली त्यौहार का विशेष महत्व है। हरेली छत्तीसगढ़ का पहला त्यौहार है। इस त्यौहार से ही राज्य में खेती-किसानी की शुरूआत होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह त्यौहार परंपरागत् रूप से उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन किसान खेती-किसानी में उपयोग आने वाले कृषि यंत्रों की पूजा करते हैं और घरों में माटी पूजन होता है। पूरी खबर पढ़े….

10.मक्का की फसल में कीट एवं रोग प्रबंधन

तना छेदक: यह कीट मक्के के लिए सबसे अधिक हानिकारक कीट है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इसकी सुंडियां 20 से 25 मिमी लम्बी और स्लेटी सफेद रंग की होती है। जिसका सिर काला होता है और चार लम्बी भूरे रंग की लाइन होती है। इस कीट की सुंडियाँ तनों में छेद करके अन्दर ही अन्दर खाती रहती हैं। पूरी खबर पढ़े….

Advertisements
Advertisement5
Advertisement