Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: रबी फसल I बजट पर चर्चा I लाड़ली लक्ष्मी योजना I फसल बीमा I मक्का खेती I केन-बेतवा नदी

02 जनवरी 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…

1. रबी फसल अपडेट: गेहूं में उछाल, तिलहन में गिरावट– जानें विस्तार से

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने 30 दिसंबर 2024 तक रबी फसलों के क्षेत्रीय कवरेज पर आंकड़े जारी किए हैं। इन आंकड़ों में इस महत्वपूर्ण कृषि सत्र के दौरान फसल विविधता और उनके प्रदर्शन की झलक मिलती है। इस वर्ष कुल बुवाई क्षेत्र 614.94 लाख हेक्टेयर रहा, जो पिछले वर्ष के 611.80 लाख हेक्टेयर से थोड़ा अधिक है। आइए फसलवार स्थिति का विस्तृत विश्लेषण करें। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. श्री चौहान ने आईसीएआर के वरिष्ठ अधिकारियों से की बजट पर चर्चा

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली स्थित आवास पर कृषि मंत्रालय के अंतर्गत कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (DARE) भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह ने बजट 2025-26 के संबंध में चर्चा की और कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया। पूरी खबर पढ़े….

3. अब तक 29 लाख से अधिक बालिकाओं को 813.64 करोड़ रूपये की छात्रवृत्ति स्वीकृत

महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा है कि नव वर्ष से मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत पंजीकृत पात्र बालिकाओं को छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन राशि का भुगतान UNIPAY के माध्यम से किया जायेगा। यह व्यवस्था लागू हो जाने से अब छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन राशि का भुगतान बालिका के खाते में सीधे UNIPAY के माध्यम से हो सकेगा। भुगतान की सूचना भी मोबाईल में एसएमएस से बालिका को प्राप्त हो सकेगी। पूरी खबर पढ़े….

4. फसल बीमा योजना: 69,515.71 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत करने पर आभार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा “पीएम फसल बीमा योजना के अंतर्गत 69,515.71 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत करने पर उनका आभार माना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की अध्यक्षता में  केंद्रीय कैबिनेट ने  यह राशि स्वीकृत की है। इसके साथ ही 824.77 करोड़ की लागत से फंड फॉर इनोवेशन एण्ड टेक्नॉलोजी को भी मंजूरी दी गई है। पूरी खबर पढ़े….

5. किसानों को प्रमाणित बीज से खेती करने के लिए प्रोत्साहित करें समितियांः श्री शाह

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने नई दिल्ली में भारतीय बीज सहकारी समिति लि. (BBSSL) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में केन्द्रीय सहकारिता राज्यमंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर और श्री मुरलीधर मोहोल सचिव सहकारिता मंत्रालय, डॉ. आशीष कुमार भूटानी अतिरिक्त सचिव सहकारिता मंत्रालय, श्री पंकज कुमार बंसल और अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, बीवीएसएसएल उपस्थित थे। पूरी खबर पढ़े….

6. प्रदेश में मावठे से रबी फसलों को लाभ

चालू रबी सीजन 2024-25 में अब तक 135 लाख 34 हजार हेक्टेयर में बोनी हो गई है। जो लक्ष्य के विरुद्ध लगभग 96.6 फीसदी है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में 135.04 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी। राज्य की प्रमुख फसल गेहूं की बोनी अब तक 90.55 लाख हेक्टेयर में हो गई है। इस वर्ष रबी फसलों का लक्ष्य 140.08 लाख हेक्टेयर रखा गया है। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष बुवाई समान गति से चल रही है। पूरी खबर पढ़े….

7. भारत में मक्का की खेती का भविष्य

 हरित क्रांति के जनक, नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ. नॉर्मन ई. बोरलॉग, ने कहानी कि “पिछले दो दशकों में चावल और गेहूं में क्रांति देखी गई, अगले कुछ दशकों को मक्का युग के रूप में जाना जाएगा”। भारत में मक्का की खेती, बढ़ती घरेलू मांग, निर्यात वृद्धि की संभावना और उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकारी पहलों के कारण भविष्य में एक आशाजनक व्यावसायिक अवसर प्रस्तुत करती है। पूरी खबर पढ़े….

8. केन-बेतवा नदी जोड़ने की परियोजना

नदियों को आपस में जोड़ने की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि रिटिश औपनिवेशिक शासन के दौरान मद्रास प्रेसीडेंसी के मुख्य अभियंता सर आर्थर कॉटन ने पहली बार 1919 में नदियों को जोड़ने का प्रस्ताव रखा था। स्वतंत्रता के बाद, लेकिन भारतीय नदियों को आपस में जोड़ने के विचार को कुछ दशक पहले एम. विश्वेश्वरैया, के.एल. राव और डी.जे. दस्तूर द्वारा स्वतंत्र रूप से पुनर्जीवित किया गया था। पूरी खबर पढ़े….

9. सहकारी समितियां चलाएंगी पेट्रोल पंप व जन औषधि केन्द्र

जिले की प्राथमिक सहकारी साख समितियां पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी व जन औषधि केन्द्रों का संचालन करेंगी। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने गत दिनों आयोजित हुई जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में इसके लिए जल्द से जल्द समितियों का चयन करने के निर्देश दिए। साथ ही पेट्रोल पंप के लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए संबंधित एसडीएम को निर्देशित किया। पूरी खबर पढ़े….

10. गेहूं फसल में जड़ माहु कीट एवं कठुआ इल्ली का प्रकोप नियंत्रित करें

मौसम में परिवर्तन होने के कारण रबी मौसम की प्रमुख फसलें  गेहूं  एवं चना फसल में रोग व  कीटों  के प्रकोप की पूरी संभावना बनी हुई है। कृषि विकास विभाग के मैदानी अमले द्वारा कृषकों के खेतों का भ्रमण करके फसलों में आने वाली समस्याओं से रूबरू कराते हुए उनके बेहतर उपायों से कृषकों को अवगत कराया जा रहा है। पूरी खबर पढ़े….