Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

प्रदेश में मावठे से रबी फसलों को लाभ

अब तक 135.34 लाख हेक्टेयर में हुई बोनी

01 जनवरी 2025, भोपाल: प्रदेश में मावठे से रबी फसलों को लाभ – चालू रबी सीजन 2024-25 में अब तक 135 लाख 34 हजार हेक्टेयर में बोनी हो गई है। जो लक्ष्य के विरुद्ध लगभग 96.6 फीसदी है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में 135.04 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी। राज्य की प्रमुख फसल गेहूं की बोनी अब तक 90.55 लाख हेक्टेयर में हो गई है। इस वर्ष रबी फसलों का लक्ष्य 140.08 लाख हेक्टेयर रखा गया है। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष बुवाई समान गति से चल रही है। हाल ही में हुई प्रदेश के कई जिलों में मावठे की वर्षा से किसानों को राहत मिली है। रबी फसलों का उत्पादन बेहतर होने की सम्भावना बढ़ गई है। गेहूं फसल में किसानों को एक सिंचाई की बचत हो गई है।

कृषि विभाग के मुताबिक प्रदेश में रबी फसलों का सामान्य क्षेत्र 133 लाख 82 हजार हेक्टेयर है। इस वर्ष 140.08 लाख हेक्टेवर में रवी फसलें ली जाएंगी।

कृषि विभाग के मुताबिक अब तक 135.34 लाख हेक्टेयर में बोनी कर ली गई है। इसमें राज्य की प्रमुख रवी फसल गेहूं की बोनी 90.55 लाख हेक्टेयर में हुई है। जबकि गत वर्ष अब तका 84.63 लाख हे. में गेहूं बोया गया था। दूसरी प्रमुख फसल चने की बोनी अब तक 20.11 लाख हेक्टेयर में हो गई है जो गत वर्ष समान अवधि में 23.17 लाख हे. में हुई थी। अन्य फसलों में अब तक मटर 2.53 लाख हे. में, मसूर 7.42 लाख है. में बोई गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

राज्य की प्रमुख तिलहनी फसल सरसों की बोनी 12.40 लाख हे. में हुई है जबकि गत वर्ष अब तक 13.97 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी। इस वर्ष 14.61 लाख है. लक्ष्य रखा गया है। वहीं अलसी की बोनी 1.05 लाख हेक्टेयर में हुई है। इस वर्ष गन्ना 1.07 लाख हेक्टेयर में लिया जायेगा, अब तक 81 हजार हेक्टेयर में चोनी हो गई है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

प्रदेश में अब तक कुल अनाज फसलें 91.02 लाख है. में, दलहनी फसलें 30.06 लाख हे. में एवं तिलहनी फसलें 13.44 लाख हेसटेयर में बोई गई हैं।

मावठे से राहत

मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलों में रबी फसलों के लिए अमृत मावठे की वर्षा होने की खबर है। इससे रखी फसलों को लाभ होगा तथा किसानों को राहत भी मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण न्यूनतम तापमान में हो रही बढ़ोतरी थम गई और पारे में गिरावट आई है। इस कारण उत्तर- पश्चिमी हवाएं अरब सागर से नमी ला रही हैं जिससे ओले भी गिर सकते हैं।

 रबी फसलों की बुवाई 27 दिसम्बर 2024 तक (लाख हे. में) 
 फसल  लक्ष्य  बुवाई
गेहूं 91.86 90.55
जौ 0.36 0.47
चना 20.52 20.11
मटर 2.67 2.53
मसूर 7.92 7.42
सरसों 14.61 12.40
अलसी 1.07 1.05
गन्ना 1.07 0.81

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com