Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

ग्रामीण समाचार@ 5.00 PM: फसल बीमा योजना I सोयाबीन फसल I धान बुवाई I पशुओं में टीकाकरण I प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना

नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक ग्राम की 10 बड़ी खबरें…

1.प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना– अब 16 अगस्त अंतिम तिथि

अनिश्चित मौसम, बड़े वर्षा सिंचित क्षेत्र, कीटों और बीमारियों के प्रकोप के जोखिम के कारण भारत में कृषि उत्पादन अत्यधिक अस्थिर है। फसल बीमा किसानों को कई अप्रत्याशित नुकसानों के खिलाफ व्यापक कवरेज देता  है। वर्तमान में, PMFBY भारत में कृषि बीमा के लिए सरकार की प्रमुख योजना है। बढ़ती जागरूकता और कम किसान प्रीमियम दरों के माध्यम से इस योजना का उद्देश्य भारत में फसल बीमा की पहुंच बढ़ाना है। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2.सोयाबीन में कीटों पर नियंत्रण के लिए कीटनाशक का उपयोग करें

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

खरीफ फसल सोयाबीन में पत्ती काटने वाले कीट व चक्र भंग, मक्का में इल्ली का प्रकोप देखा जा रहा है। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक के अनुसार समन्वित कीट नियंत्रण के अंतर्गत प्रकाश प्रपंच, फेरोमेन ट्रैप, टी-आकार की खूंटी, जैविक व अनुशंसित रासायनिक कीटनाशक का प्रयोग करें। पूरी खबर पढ़े….

3.मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय कार्यक्रम में अब भैंस भी शामिल

राज्य शासन ने ‘मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय कार्यक्रम’ के रूप में लागू किया है। कार्यक्रम में अब हितग्राही की मंशा अनुसार दुधारू गाय के अलावा भैंस भी प्रदाय की जा सकेगी। साथ ही इसका लाभ अब विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा के साथ सहरिया और भारिया को भी मिलेगा। जनजातियों की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए हितग्राही अंशदान की राशि 25 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दी गई है। पूरी खबर पढ़े….

4.पंजाब में धान की सीधी बुआई के रकबे में 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी

पंजाब ने इस खरीफ सीजन में 2.48 लाख एकड़ भूमि पर धान की सीधी बुआई  से खेती की है। इस विधि को अपनाने की गति ने वैज्ञानिक समुदाय को प्रभावित किया है और उनकी उम्मीदों को फिर से स्थापित किया है। धान की सीधी बुआई की तकनीक में पानी की खपत को कम करने, मीथेन उत्सर्जन को घटाने, मिट्टी के कटाव को कम करने, श्रम की मांग को कम करने और भारत में फसल अवशेष प्रबंधन में सुधार करने की क्षमता है। पूरी खबर पढ़े….

5.प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना राजस्व गांवों को सड़कों से कैसे जोड़ेगी?

ग्रामीण सड़कों का विकास राज्य का विषय है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) एक विशेष योजना है जिसका उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में 500 या उससे अधिक जनसंख्या वाले (2001 की जनगणना के अनुसार) पात्र, अविकसित बस्तियों को एकल ऑल-वेधर सड़क के माध्यम से जोड़ना है। पूरी खबर पढ़े….

6.मध्यप्रदेश में गेहूं के साथ अब धान पर भी मिलेगा बोनस, तेंदूपत्ता संग्राहकों और दुग्ध उत्पादकों को भी होगा लाभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रावण के पवित्र सोमवार को बालाघाट के इतवारी गंज जैविक कृषि मंडी में आयोजित ‘लाड़ली बहनों’ के लिए समर्पित आभार सह उपहार कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अब गेहूं की तरह ही धान के लिए भी बोनस की राशि प्रदान की जाएगी। पूरी खबर पढ़े….

7.कृषि और पशुपालन में नवाचार अपनाने का आह्वान किया, राज्यपाल-राजस्थान

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राजस्थान में कृषि और पशुपालन में नवाचार अपनाने का आह्वान किया है। राज्यपाल ने कल राजभवन में कृषि, पशुपालन और सहकारिता विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि नवाचार अपनाने से ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ पहुंचाया जा सकता है। पूरी खबर पढ़े….

8.भारतीय कृषि कौशल परिषद द्वारा केवीके कटिया में युवाओ को प्रशिक्षण

भारतीय कृषि कौशल परिषद द्वारा तैयार किए गए व्यावसायिक कौशल विकास प्रशिक्षण पाठ्यक्रम अन्तर्गत भाकृअनुप-अटारी कानपुर के समन्वयन से कृषि विज्ञान केन्द्र कटिया सीतापुर में 27 दिवसीय केंचुआ खाद उत्पादन एवं मशरूम उत्पादक पर आयोजित प्रशिक्षण में सफलतापूर्वक पाठ्यक्रम पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों को कौशल योग्यता प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। पूरी खबर पढ़े….

9.पशुओं में टीकाकरण कवरेज बढ़ाने और उत्पादकता सुधारने की तैयारी

पशुपालन और डेयरी क्षेत्र में नए बदलाव की शुरुआत हो चुकी है। मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की सचिव सुश्री अलका उपाध्याय ने हाल ही में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें उन्होंने पशुओं की उत्पादकता में सुधार लाने, टीकाकरण कवरेज बढ़ाने और चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एक समग्र और एकीकृत दृष्टिकोण की आवश्यकता पर बल दिया। पूरी खबर पढ़े….

10.जबलपुर में एफपीओ एवं संवर्धन योजना अंतर्गत निगरानी समिति की बैठक संपन्‍न

 कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना की अध्‍यक्षता में  गत दिनों  कलेक्ट्रेट में किसान उत्पादक संगठन का गठन एवं संवर्धन योजना अंतर्गत जिला स्तरीय निगरानी समिति बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिले में संचालित सभी केन्द्र पोषित योजना अंतर्गत एफपीओ की वित्तीय स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। पूरी खबर पढ़े….