राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

ग्रामीण समाचार@ 5.00 PM: कृषि सम्मेलन I मंईयां योजना I ड्रोन से कमाई I सौर ऊर्जा पंप I संजीवनी धान

नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक ग्राम की 10 बड़ी खबरें…

1.छत्तीसगढ़: रायपुर में राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन और संगोष्ठी 29-30 अगस्त को

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय 29 और 30 अगस्त को कृषि अभियंताओं के 36वें राष्ट्रीय सम्मेलन और संगोष्ठी का आयोजन करने जा रहा है। इस दो दिवसीय संगोष्ठी का मुख्य विषय “सतत विकास के लिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार हेतु कृषि अभियंताओं का योगदान” है। पूरी खबर पढ़े….

2.झारखंड: मुख्यमंत्री मंईयां योजना से 5.91 लाख महिलाओं को मिली सम्मान राशि

Advertisement8
Advertisement

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मेदिनीनगर (पलामू) में आयोजित झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम में राज्य की महिलाओं को बड़ी राहत प्रदान की। इस अवसर पर, मुख्यमंत्री ने 5 लाख 91 हजार 919 लाभुकों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से सम्मान राशि का हस्तांतरण किया, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पूरी खबर पढ़े….

Advertisement8
Advertisement

3.किसान भाईयों के लिए काम की खबर, आप भी कर सकते है ड्रोन से कमाई

अधिकांश किसान भाईयों को यह जानकारी नहीं होगी कि वे भी ड्रोन के माध्यम से कमाई कर सकते है। जी हां! ड्रोन आपको अतिरिक्त कमाई करा सकता है। क्योंकि भारत सरकार ड्रोन के इस्तेमाल को बढ़ावा दे रही है और इससे आप भी ड्रोन भैया या ड्रोन दीदी बनकर कमाई कर सकते है। सरकार कृषि में ड्रोन के इस्तेमाल को बहुत बढ़ावा दे रही हैं और इसके लिए कई योजनाएँ सरकार द्वारा चलाईं जा रहीं हैं। पूरी खबर पढ़े….

4.राजस्थान: चूरू जिले में लगेंगे 8190 सौर ऊर्जा पंप, किसानों को मिलेगा 60% अनुदान

 राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में चूरू जिले के किसानों को सौर ऊर्जा पंप संयंत्र लगाने के लिए एक बड़ा अवसर मिल रहा है। प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम-कुसुम) के तहत जिले में 8190 सौर ऊर्जा पंप संयंत्र लगाए जाएंगे। इस योजना के तहत किसानों को 60% तक का अनुदान प्रदान किया जा रहा है, जिससे उन्हें बिजली कटौती और कृषि कनेक्शन में देरी की समस्याओं से निजात मिलेगी। पूरी खबर पढ़े….

5.राजस्थान: आत्मा योजना के तहत किसानों को मिलेगा सम्मान, 10 सितंबर तक भेजें आवेदन

Advertisement8
Advertisement

 कृषि विभाग ने आत्मा योजना के तहत वर्ष 2024-25 के लिए तहसील और जिला स्तर पर कृषक पुरस्कार हेतु किसानों और पशुपालकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2024 है। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक जितेन्द्र सिंह शक्तावत ने बताया कि कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम (आत्मा योजना) के तहत कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, डेयरी, जैविक खेती, और नवाचार खेती जैसी पांच प्रमुख गतिविधियों में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पूरी खबर पढ़े….

6.राजस्थान: कृषि छात्राओं के लिए 15,000 रुपये की छात्रवृत्ति, जल्द करें आवेदन

राजस्थान सरकार ने कृषि विषय में अध्ययनरत 11वीं और 12वीं कक्षा की छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक छात्राएं 31 जनवरी 2025 तक किसान साथी पोर्टल पर आवेदन कर सकती हैं। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक जितेन्द्र सिंह शक्तावत ने बताया कि राज्य सरकार ने पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी कृषि शिक्षा में छात्राओं को छात्रवृत्ति देने का प्रावधान किया है। पूरी खबर पढ़े….

7.महिलाओं की कामयाबी: मध्यप्रदेश में 1.63 लाख स्व-सहायता समूहों को 3584 करोड़ का बैंक लोन, 12 गुना बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश में महिलाओं के स्व-सहायता समूह (SHG) आर्थिक बदलाव की कहानी लिख रहे हैं। पिछले पांच सालों में इन समूहों को बैंकों द्वारा दिए जाने वाले ऋण में 12 गुना वृद्धि हुई है, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रही है। वर्ष 2023-24 में प्रदेश के 1 लाख 63 हजार 500 स्व-सहायता समूहों को सार्वजनिक, निजी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों ने 3584 करोड़ रुपये का लोन उपलब्ध कराया है। पूरी खबर पढ़े….

8.पीएम जन-मन से अन्नु के पक्के घर का बरसों का सपना हुआ साकार

एक मजदूर के लिये खुद का पक्का घर बनाना दिवास्वप्न की तरह ही होता है। अपने परिवार का अच्छे से पालन-पोषण कौन नहीं करना चाहता, औरों की तरह अन्नू भी यही चाहती थीं पर उनके हालात इतने अच्छे न थे। पति के साथ मजदूरी कर वे किसी तरह अपना परिवार चला रही थीं, पर मन में एक सपना भी था कि टूटे-फूटे कच्चे घर की जगह पक्का घर बनवाना ही है। सपने एक न एक दिन साकार होते ही हैं। पूरी खबर पढ़े….

9.राजस्थान: पोकरण कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा पशुओं के लिए दवा वितरण

बरसात के मौसम में पशुओं पर बाहरी और आंतरिक परजीवियों का आक्रमण अधिक होता है, जो उनके स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए पोकरण स्थित कृषि विज्ञान केंद्र ने भैसडा ग्राम में पशु स्वास्थ्य शिविर एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में 36 महिला कृषकों और पशुसखियों ने भाग लिया। पूरी खबर पढ़े….

10.संजीवनी धान: रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला अद्भुत धान, किसानों की आय भी होगी दुगुनी

धान की एक अनोखी किस्म ‘संजीवनी धान’ अब किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसकी खासियत यह है कि इसे खाने से मानव शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और यह कैंसर कोशिकाओं की रोकथाम में भी सहायक है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कृषि वैज्ञानिकों ने इस धान की खोज की है, जो न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने में भी कारगर साबित हो रही है। पूरी खबर पढ़े….

Advertisements
Advertisement5
Advertisement