Ad DesktopAd TabletAd Mobile
किसानों की सफलता की कहानी (Farmer Success Story)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

पीएम जन-मन से अन्नु के पक्के घर का बरसों का सपना हुआ साकार

24 अगस्त 2024, भोपाल: पीएम जन-मन से अन्नु के पक्के घर का बरसों का सपना हुआ साकार – एक मजदूर के लिये खुद का पक्का घर बनाना दिवास्वप्न की तरह ही होता है। अपने परिवार का अच्छे से पालन-पोषण कौन नहीं करना चाहता, औरों की तरह अन्नू भी यही चाहती थीं पर उनके हालात इतने अच्छे न थे। पति के साथ मजदूरी कर वे किसी तरह अपना परिवार चला रही थीं, पर मन में एक सपना भी था कि टूटे-फूटे कच्चे घर की जगह पक्का घर बनवाना ही है। सपने एक न एक दिन साकार होते ही हैं। अन्नू का सपना भी साकार हो गया। अब वे अपने परिवार के साथ एक सुन्दर से पक्के घर में रहती हैं और यह सब संभव हुआ पीएम जन-मन योजना से।

यह बात मंडला जिले की ग्राम पंचायत जंतीपुर की रहने वाली श्रीमती अन्नू भारतिया की है। विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग की अन्नू ने सोचा न था कि उसके बरसों का सपना यूं चन्द दिनों में पूरा हो जाएगा। पीएम जन-मन योजना से उसका पक्का घर बन गया। घर के साथ-साथ इसी घर में काम करने पर मनरेगा से 95 दिन की मजदूरी भी मिली। अन्नू अब परिवार के साथ अपने पक्के घर में आनंद से रहने लगी हैं। कच्चे घर की कठिनाईयों को वह एक बुरे सपने की तरह भूल जाना चाहती हैं।

अन्नू बताती हैं कि कच्चे घर में बड़ी परेशानी थी। साल-दर-साल कच्चे घर को संभालते-संवारते ही बीत गये। हर साल घर की छप्पर की कवेलू बदलनी पड़ती थी। सर्दी-गर्मी, बारिश, आंधी-तूफान की कई दिक्कतें-सो अलग। पक्के घर से उन्हें इन सारी परेशानियों से हमेशा के लिये मुक्ति मिल गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

अब अन्नू बेहद खुश हैं। अपनी खुशी को औरों के साथ बाँटकर अन्नू पीएम जन-मन योजना शुरू करने के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की संवेदनशीलता को भी बड़ी कृतज्ञता से याद करती हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

क्रमांक: 3246H गौरव/घनश्याम सिरसाम

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com