Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

सब्जियों और दालों की कीमतों से बढ़ी खुदरा महंगाई: पीएचडी चैंबर

07 सितम्बर 2023, नई दिल्ली: सब्जियों और दालों की कीमतों से बढ़ी खुदरा महंगाई: पीएचडी चैंबर – देश के कई हिस्सों में असामान्य मानसून व्यवहार के कारण आपूर्ति में व्यवधान के साथ-साथ सब्जियों, अनाज, दालों और मसालों की कीमतों में उछाल ने खुदरा कीमतो को बढ़ावा दिया हैं। सब्जियों की महंगाई दर जून 2023 में 0.93% से बढ़कर जुलाई 2023 में 37.34% हो गई। दालों और उत्पादों की मूल्य दर जून 2023 में 10.53% से बढ़कर जुलाई 2023 में 13.27% हो गई। इसके अलावा अनाज और उत्पादों की मुद्रास्फीति दर जून 2023 में 12.71% से बढ़कर जुलाई 2023 में 13.04% हो गई। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष श्री साकेत डालमिया ने कहा, मसालों की मुद्रास्फीति दर जून 2023 में 19.19% से बढ़कर जुलाई 2023 में 21.63% हो गई।

उन्होंने कहा कि कई सब्जी उत्पादक राज्यों में बाढ़ की स्थिति के कारण खाद्य उत्पादों की आपूर्ति बाधित हो गई और कीमतें काफी ऊंचे स्तर पर पहुंच गईं।

कपड़ों और जूतों की मुद्रास्फीति दर जून 2023 में 6.19% से घटकर जुलाई 2023 में 5.64% हो गई। आवासीय क्षेत्र  की मुद्रास्फीति दर जून 2023 में 4.56% से घटकर जुलाई 2023 में 4.47% हो गई। ईंधन और प्रकाश की मुद्रास्फीति दर जून 2023 में 3.92% से घटकर जुलाई 2023 में 3.67% हो गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

श्री डालमिया ने कहा कि हाल के सप्ताहों में मानसून का रुख स्थिर होने से खाद्य उत्पादों की कीमतों में भी नरमी आनी शुरू हो गई है और आने वाले महीनों में मुद्रास्फीति की गति कम होने की उम्मीद है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )