तिलहन उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, 2024-25 में 429.89 लाख टन तक पहुंचा आंकड़ा
05 फरवरी 2026, नई दिल्ली: तिलहन उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, 2024-25 में 429.89 लाख टन तक पहुंचा आंकड़ा – कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, के अंतिम अनुमानों के अनुसार, तिलहन की खेती का क्षेत्रफल 2023–24 में 301.92 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 2024–25 में 304.40 लाख हेक्टेयर हो गया है। इसी अवधि में तिलहन का उत्पादन भी 2023–24 में 396.69 लाख टन से बढ़कर 2024–25 में 429.89 लाख टन हो गया है।
घरेलू तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने और खाद्य तेलों में आत्मनिर्भरता (आत्मनिर्भर भारत) की दिशा में आगे बढ़ने के उद्देश्य से राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन–तिलहन (NMEO-OS)को 3 अक्टूबर 2024 को स्वीकृति दी गई। किसानों को उचित मूल्य सुनिश्चित करने, बाजार उतार-चढ़ाव से संरक्षण देने, आयात पर निर्भरता कम करने तथा खाद्य तेलों के घरेलू उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य(एमएसपी) और आयात शुल्क लागू किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (PM-AASHA) योजना के अंतर्गत तिलहनों की भी खरीद की जाती है, जिससे किसानों को बेहतर मूल्य प्राप्त होता है और आय सहायता मिलती है।
यह जानकारी मंगलवार को लोकसभा में कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने एक लिखित उत्तर में दिया।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


