राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

रबी सीजन 2025-26: गेहूं-दाल-तिलहन की बुवाई में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कुल रकबा बढ़कर 580.70 लाख हेक्टेयर के पार  

24 दिसंबर 2025, नई दिल्ली: रबी सीजन 2025-26: गेहूं-दाल-तिलहन की बुवाई में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कुल रकबा बढ़कर 580.70 लाख हेक्टेयर के पार – कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने 19 दिसंबर 2025 तक रबी फसलों के अंतर्गत बोए गए क्षेत्रफल की प्रगति रिपोर्ट जारी कर दी है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, चालू रबी सीजन 2025-26 में फसलों की बुवाई में उल्लेखनीय तेजी देखी गई है। पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में कुल रबी फसलों का क्षेत्रफल 8.12 लाख हेक्टेयर बढ़कर 580.70 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है, जिसमें गेहूं, दालों और तिलहनों की प्रमुख भूमिका रही है।

गेहूं और चावल की बुवाई में बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, गेहूं की बुवाई वर्ष 2025-26 में 301.63 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गई है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 300.34 लाख हेक्टेयर थी। इस प्रकार गेहूं के क्षेत्रफल में 1.29 लाख हेक्टेयर की वृद्धि दर्ज की गई है। इसी तरह चावल (रबी) की बुवाई भी बढ़कर 13.35 लाख हेक्टेयर हो गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.83 लाख हेक्टेयर अधिक है।

दालों के क्षेत्र में सकारात्मक रुझान

रबी सीजन में कुल दालों का क्षेत्रफल 126.74 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि से 3.72 लाख हेक्टेयर अधिक है। चना की बुवाई में सबसे अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसका रकबा 91.70 लाख हेक्टेयर रहा, जो पिछले वर्ष से 4.89 लाख हेक्टेयर अधिक है।

मसूर में मामूली गिरावट के साथ क्षेत्रफल 15.76 लाख हेक्टेयर रहा। मटर, कुलथी, उर्दबीन, मूंगबीन, खेसारी और अन्य दालों में हल्की कमी देखी गई है।

श्री अन्न और मोटे अनाज का क्षेत्र बढ़ा

श्री अन्न और मोटे अनाजों का कुल रकबा 45.66 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया है, जिसमें 0.61 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है। मक्का की बुवाई 18.34 लाख हेक्टेयर तक पहुंची, जिसमें 1.45 लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी हुई।

जौ का क्षेत्र 6.78 लाख हेक्टेयर रहा, जो पिछले वर्ष से 0.70 लाख हेक्टेयर अधिक है। वहीं ज्वार के क्षेत्र में 1.78 लाख हेक्टेयर की गिरावट दर्ज की गई है।

तिलहनों के रकबे में भी इजाफा

रिपोर्ट के अनुसार, तिलहनों का कुल क्षेत्रफल 93.33 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया है, जो पिछले वर्ष से 0.67 लाख हेक्टेयर अधिक है। सरसों और सफेद सरसों का रकबा बढ़कर 87.80 लाख हेक्टेयर हो गया है। कुसुम और सूरजमुखी के क्षेत्र में भी हल्की वृद्धि देखी गई है। जबकि मूंगफली, अलसी और तिल में मामूली कमी दर्ज की गई है।

रबी फसल क्षेत्रफल की स्थिति (19 दिसंबर 2025 तक)

क्रमफसलसामान्य रबी क्षेत्र (DES)रबी फसल अंतिम चरण 2024-25बोया गया प्रगतिशील क्षेत्र 2025-262024-25 की इसी अवधिवृद्धि (+) / कमी (–)
1गेहूं312.35328.04301.63300.341.29
2चावल42.9344.7313.3511.521.83
3कुल दालें140.42134.08126.74123.023.72
3Aचना100.9991.2291.786.814.89
3Bमसूर15.1316.9915.7615.83–0.08
3Cमटर6.57.928.27–0.35
3Dकुलथी1.981.731.99–0.26
3Eउर्दबीन6.166.183.133.48–0.34
3Fमूंगबीन1.411.360.420.43–0.01
3Gखेसारी2.792.72.77–0.07
3Hअन्य दालें5.4618.333.373.44–0.07
4श्री अन्न / मोटे अनाज55.3359.0545.6645.050.61
4Aज्वार24.6225.1719.6221.39–1.78
4Bबाजरा0.590.110.110
4Cरागी0.720.680.480.21
4Dछोटे बाजरे0.160.130.10.03
4Eमक्का23.6127.818.3416.91.45
4Fजौ5.636.086.786.080.7
5कुल तिलहन86.7893.4993.3392.650.67
5Aसरसों / सफेद सरसों79.1786.5787.886.571.23
5Bमूंगफली3.693.372.362.83–0.47
5Cकुसुम0.720.640.790.60.18
5Dसूरजमुखी0.790.810.390.340.06
5Eतिल0.480.410.060.07–0.01
5Fअलसी1.931.691.612–0.39
5Gअन्य तिलहन00.320.240.08
कुल फसलें637.81659.39580.7572.598.12

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture