Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

देश में रबी बुवाई 557 लाख हेक्टेयर पार

गेहूं की बोनी 274 लाख हेक्टेयर से अधिक हुई

19 दिसम्बर 2023, नई दिल्ली: देश में रबी बुवाई 557 लाख हेक्टेयर पार – देश में अब तक 557 लाख 26 हजार हेक्टेयर में बोनी कर ली गई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि में 587 लाख 33 हजार हेक्टेयर में बोनी हुई थी। वहीं अब तक गेहूं की बुवाई 274.36 लाख हेक्टेयर में हो गई है, जो गत वर्ष 293.02 लाख हेक्टेयर में हुई थी। चालू रबी में बुवाई धीमी चल रही है।

कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 16 दिसम्बर तक गेहूं बुवाई 274.36 लाख हेक्टेयर में हुई है। जबकि सामान्य क्षेत्र 307.32 लाख हेक्टेयर है। गत वर्ष अब तक 293.02 लाख हेक्टेयर में गेहूं बोया गया था। वहीं धान की बोनी अब तक 11.64 लाख हेक्टेयर में हुई है, जबकि गत वर्ष 12.89 लाख हेक्टेयर में बोई गई थी। रबी में धान का सामान्य क्षेत्र 52.50 लाख हेक्टेयर है।

देश में दलहनी फसलों के रकबे में लगभग 11 लाख हेक्टेयर की कमी आई है। अब तक 128.54 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई है। जो गत वर्ष समान अवधि में 139.98 लाख हेक्टेयर में बोई गई थीं।  देश में चने की बुवाई 88.48 लाख हेक्टेयर में हुई है। जबकि गत वर्ष अब तक 98.01 लाख हे. में चना बोया गया था। वहीं मसूर की बोनी 16.75 लाख हेक्टेयर में हो गई है। देश में तिलहनी फसल अब तक 99.11 लाख हेक्टेयर में बोयी जा चुकी हैं, जो गत वर्ष अब तक 98.08 लाख हेक्टेयर में बोयी गई थी। प्रमुख तिलहनी फसल सरसों की बुवाई अब तक 92.46 लाख हे. में हुई है। जो गत वर्ष 90.17 लाख हेक्टेयर में हुई थी। वहीं मूंगफली भी अब तक 2.83 लाख हेक्टेयर में बोई गई है जो गत वर्ष 3.74 लाख हेक्टेयर में बोई गई थी।
देश में मोटे अनाज की बुवाई अब तक 43.61 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है। जबकि गत वर्ष अब तक 43.37 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी। इसका सामान्य क्षेत्रफल 51.40 लाख हेक्टेयर है। इसके तहत ज्वार की बोनी 19.98 लाख हे. में हो गई है, जबकि गतवर्ष 20.35 लाख हेक्टेयर में हुई थी वहीं मक्का 15 लाख हे. में बोया गया है जो गतवर्ष अब तक 14.45 लाख हे. में बोया गया था।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
प्रमुख रबी फसलों की बुवाई

16 दिसम्बर 2023 की स्थिति (लाख हे. में)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें
फसल सामान्य क्षेत्र बुवाई 2023बुवाई 2022
गेहूं 307.32274.36293.02
धान52.5011.6412.89
दलहन 152.74128.54139.98
चना100.9288.4898.01
मसूर14.3716.7516.84
मूंग12.021.181.66
उड़द8.813.874.54
मोटे अनाज51.3243.6143.37
ज्वार25.2319.9820.35
मक्का20.4115.0014.45
तिलहन84.4599.1198.08
सरसों73.0692.4690.17
मूंगफली6.942.833.74
अलसी1.942.542.32
कुल648.33557.26587.33
देश में रबी बुवाई 557 लाख हेक्टेयर पार

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)