Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

लोकप्रिय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने एग्रीटेक स्टार्टअप के लिए 1 करोड़ के सीड फंड की घोषणा की

12 नवम्बर 2022, नई दिल्ली: लोकप्रिय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने एग्रीटेक स्टार्टअप के लिए 1 करोड़ के सीड फंड की घोषणा की – भारतीय कृषि अपने पास मौजूद अपार अवसरों के साथ तेजी से ध्यान आकर्षित कर रही है। हाल ही में क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने एग्रीटेक स्टार्टअप्स के लिए 1 करोड़ सीड फंड की घोषणा की। उनका विजन किसानों को सीधे लाभ पहुंचाना है और उनकी इस पहल को ‘अजिंक्य रहाणे एंड एसोसिएट्स’ कंपनी के जरिए पूरा किया जाएगा।

महरट्टा चैंबर ऑफ कॉमर्स, इंडस्ट्रीज एंड एग्रीकल्चर (MCCIA) की एक समिति स्टार्टअप्स को शॉर्टलिस्ट करने में मदद करेगी क्योंकि उनके पास कानूनी, तकनीक, कृषि और कृषि के संबद्ध क्षेत्रों में विशेषज्ञता है। पहला निवेश दिसंबर 2022 में किया जाना है और उसके बाद मार्च 2022 तक तीन और निवेश किए जाने हैं।

रहाणे ने कहा, “किसान हमारे हीरो हैं और मैं हमेशा से उनके वित्तीय सशक्तिकरण में योगदान देना चाहता था। मैंने इस फंड से पहले कुछ निवेश किए हैं; हालांकि, मैं कृषि-तकनीक स्टार्ट-अप के लिए वित्त पोषण के एक संस्थागत और संरचित रूप की तलाश में था। भले ही फंडिंग इक्विटी के रूप में होगी, मैं मौद्रिक रिटर्न को नहीं देख रहा हूं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (11 नवम्बर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )