Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

देश में धान की बोनी 384 लाख हेक्टेयर पार

कुल खरीफ बुवाई 1053.59 लाख हेक्टेयर में हुई

25 अगस्त 2023, नई दिल्ली: देश में धान की बोनी 384 लाख हेक्टेयर पार – देश में धान एवं मोटे अनाजों का रकबा बढ़ा है तथा दलहन एवं तिलहनों के रकबे में कुछ कमी आई है। कृषि मंत्रालय से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 25 अगस्त तक 10 करोड़ 53 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई हो चुकी है, जो इसी अवधि में गत वर्ष 10 करोड़ 49 लाख हेक्टेयर में हुई थी। धान की बोनी गत वर्ष की तुलना में लगभग 16 लाख हेक्टेयर अधिक क्षेत्र में हुई है जिससे उसका रकबा 384.05 लाख हेक्टेयर हो गया है जबकि गत वर्ष समान अवधि में धान 367.83 लाख हेक्टेयर में बोई गई थी। वहीं मोटे अनाज का रकबा लगभग 2 लाख हेक्टेयर बढ़ा है। इसके साथ ही दलहनी फसलों के रकबे में गत वर्ष की तुलना में लगभग 10 लाख हेक्टेयर से अधिक की कमी आई है।

देश में अब तक कुल खरीफ बोनी 1053.59 लाख हेक्टेयर में हुई है। जबकि गत वर्ष समान अवधि में 1049.96 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी।

गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष अब तक मोटे अनाज की बुवाई में तेजी आई है। 178.33 लाख हेक्टेयर में बोनी हो गई है जबकि गत वर्ष अब तक 176.31 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी। इसमें मक्का की बुवाई अब तक 82.09 लाख हेक्टेयर में की गई है। गत वर्ष इस अवधि में 79.99 लाख हेक्टेयर में हुई थी। ज्वार 13.84 लाख हेक्टेयर में बोया गया है वहीं बाजरा भी 70 लाख हेक्टेयर में बोया गया है, जबकि गत वर्ष अब तक बाजरा 69.32 लाख हेक्टेयर में बोया गया था।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

तिलहन के रकबे में कमी आई है। अब तक कुल रकबा 188.58 लाख हेक्टेयर हो गया है जो गत वर्ष अब तक 190.38 लाख हेक्टेयर था। इसमें मात्र सोयाबीन की बुवाई बढ़ी है। अब तक 124.71 लाख हेक्टेयर में हुई है जबकि गत वर्ष इस अवधि में 123.60 लाख हेक्टेयर में हो गई थी। इसी प्रकार मूंगफली की बुवाई 43.27 लाख हेक्टेयर में हो गई है, जबकि गत वर्ष 44.75 लाख में हुई थी।  वहीं गन्ने का रकबा अब तक 56.06 लाख हेक्टेयर हो गया है। जो गत वर्ष अब तक 55.59 लाख हेक्टेयर था। जूट और मेस्टा का रकबा 6.56 लाख हेक्टेयर हो गया है वहीं कपास का रकबा 122.56 लाख हेक्टेयर हो गया है, जो गत वर्ष इसी अवधि में 124.82 लाख हेक्टेयर था।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषि मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार दलहन के रकबे में इस वर्ष 10 लाख हेक्टेयर से अधिक की कमी आई है। अभी तक 117.44 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई है, जो गत वर्ष की समान अवधि में 128.07 लाख हेक्टेयर था, इसमें अरहर की बुवाई 42.11 लाख हेक्टेयर में हुई है, जबकि गत वर्ष इसी अवधि में 44.38 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी।

इसी प्रकार उड़द की बुवाई अब तक 31.10 लाख हेक्टेयर में की गई है। जो गत वर्ष समान अवधि में 36.08 लाख हेक्टेयर में की गई थी। वहीं मूंग की बुवाई 30.64 लाख हेक्टेयर में हुई है जो गत वर्ष अब तक 33.34 लाख हेक्टेयर में हो गई थी। 

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )