Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

पद्म पुरस्कार-2023 के लिए नामांकन 15 सितंबर, तक होंगे जमा

23 अगस्त 2022, नई दिल्ली: पद्म पुरस्कार-2023 के लिए नामांकन 15 सितंबर, तक होंगे जमा – गणतंत्र दिवस, 2023 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कार 2023 के लिए ऑनलाइन नामांकन/अनुशंसा जमा करने की प्रक्रिया 1 मई 2022 से शुरू हो गई है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2022 है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन/अनुशंसा के आवेदन केवल ऑनलाइन  से राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) पर जमा किये जा सकते हैं।

पद्म पुरस्कार, अर्थात् पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। 1954 में स्थापित, इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। ये पुरस्कार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग आदि क्षेत्रों / विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों / सेवा से जुड़े ‘विशिष्ट कार्य’ को मान्यता देते हैं। जाति, व्यवसाय, पद या लिंग के भेद के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के पात्र होते हैं। डॉक्टरों और वैज्ञानिकों के अलावा, सार्वजनिक उपक्रमों में कार्यरत कर्मचारी समेत सभी सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कार के लिए पात्र नहीं होते हैं।

महत्वपूर्ण खबर: बुरहानपुर में दुकानदार का उर्वरक प्राधिकार पत्र निलंबित

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस संबंध में अन्य विवरण गृह मंत्रालय की वेबसाइट ( https://mha.gov.in ) पर ‘पुरस्कार और पदक’ शीर्षक के तहत तथा पद्म पुरस्कार पोर्टल ( https://padmaawards.gov.in ) पर भी उपलब्ध हैं। इन पुरस्कारों से संबंधित क़ानून और नियम वेबसाइट के लिंक https://padmaawards.gov.in/AboutAwards.aspx पर उपलब्ध हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़ ,  टेलीग्राम )