राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

श्री कलन्त्री पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री राजपूत उपाध्यक्ष बने

08 मई 2026, नई दिल्ली (कृषक जगत): श्री कलन्त्री पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री राजपूत उपाध्यक्ष बने – ऑल इंडिया एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन नई दिल्ली की वार्षिक जनरल मीटिंग में राष्ट्रीय पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए । मुख्य चुनाव अधिकारी सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील श्री विजय सरदाना ने बताया कि श्री मनमोहन कलन्त्री को राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री प्रवीण भाई पटेल महासचिव, श्री आबा साहेब बोखरे कोषाध्यक्ष, श्री मानसिंह राजपूत, श्री मनमोहन सरावगी, श्री हरमेश सिंह एवं एम मोहन को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत इन सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जाता है।

इस अवसर पर मप्र संगठन की ओर से श्री संजय रघुवंशी उज्जैन, श्री राजेश मलैया सागर, श्री प्रकाश जैन बैतूल भी दिल्ली में उपस्थित थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements