Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

नवंबर में वर्षा और तापमान का मासिक आउटलुक जारी  

01 नवंबर 2025, नई दिल्ली: नवंबर में वर्षा और तापमान का मासिक आउटलुक जारी – भारत मौसम विज्ञान विभाग , नई दिल्ली द्वारा  माह नवंबर 2025 के लिए वर्षा  और तापमान  का  मासिक आउटलुक जारी किया है। इस आउटलुक को 5 मुख्य बिंदु में  दर्शाया गया है , जो इस प्रकार है –

क )  पांच मौसम संबंधी उपखंडों ( तमिलनाडु , पुडुचेरी और  कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा , केरल और  माहे  तथा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक ) वाले  दक्षिण प्रायद्वीपीय  भारत में नवंबर 2025 के लिए मासिक वर्षा  सामान्य  ( दीर्घावधि  औसत (एलपीए) का 77-123%) रहने की संभावना है।

ख) देश के अधिकांश भागों  में सामान्य  से अधिक वर्षा  होने की  संभावना है, सिवाय  उत्तर- पश्चिम भारत  और दक्षिण  प्रायद्वीपीय   भारत  के कुछ क्षेत्रों  को छोड़कर, जहां नवंबर 2025 के दौरान सामान्य से लेकर सामान्य से नीचे वर्षा होने की संभावना  है ।

ख) देश के अधिकांश भागों में   सामान्य से नीचे  अधिकतम तापमान रहने की  संभावना है , सिवाय पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश भागों , उत्तर- पश्चिम   भारत  के कुछ  भागों, दक्षिणी  प्रायद्वीपीय  भारत  और हिमालय की तलहटी को छोड़कर, जहां  सामान्य  से लेकर  सामान्य से  अधिक  अधिकतम   तापमान  रहने की  संभावना है।

ग) देश के अधिकांश भागों में  सामान्य से  अधिक न्यूनतम  तापमान  रहने की  संभावना है, सिवाय उत्तर- पश्चिम   भारत  के कुछ क्षेत्रों  को छोड़कर,  जहां  सामान्य  से लेकर  सामान्य से नीचे न्यूनतम तापमान  रहने की  संभावना है।

 घ )  वर्तमान में भूमध्यरेखीय  प्रशांत महासागर पर लानीना  की  स्थिति बनी हुई है और हिन्द महासागर पर नकारात्मक  हिन्द महासागर  द्विध्रुव (आईओडी ) की  स्थिति बनी हुई है। नवीनतम वैश्विक  मॉडल  पूर्वानुमानों  से संकेत मिलता है कि  नवंबर- दिसंबर  2025 के  दौरान   लानीना की स्थिति बने रहने की  संभावना  है और  आगामी  महीनों में  हिन्द महासागर पर  नकारात्मक  IOD की  स्थिति कमजोर होने की  संभावना है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture