Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

नागौर में वृहद किसान सम्मेलन: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 35,800 किसानों के खातों में 187 करोड़ रुपये किए ट्रांसफर

25 दिसंबर 2025, नागौर: नागौर में वृहद किसान सम्मेलन: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 35,800 किसानों के खातों में 187 करोड़ रुपये किए ट्रांसफर – राजस्थान के नागौर जिले की मेड़ता सिटी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन में किसानों के हित में बड़ा कदम उठाया गया। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत राजस्थान के 35,800 किसानों के बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से 187 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि सीधे ट्रांसफर की। इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा सहित कई मंत्री, सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

राजस्थान ने रचा विकास का नया इतिहास: शिवराज सिंह चौहान

किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पिछले दो वर्षों में राजस्थान ने विकास का नया इतिहास रचा है। उन्होंने बताया कि राज्य में 12,600 सड़कों के निर्माण के लिए 2,089 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेज़ी से एक विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत की ओर बढ़ रहा है, जिसमें किसानों की भूमिका सबसे अहम है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषि क्षेत्र में तेजी से हो रहा विकास

श्री चौहान ने कहा कि राजस्थान में कृषि क्षेत्र में लगातार प्रगति हो रही है। जलवायु अनुकूल और अधिक उत्पादन देने वाली नई किस्मों के बीज विकसित किए गए हैं, जिससे किसानों की उपज बढ़ी है और उत्पादन लागत में भी कमी आई है। उन्होंने राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

फसल बीमा योजना से किसानों को बड़ी राहत

केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार ने किसानों को 6,000 रुपये के साथ अतिरिक्त 3,000 रुपये, यानी कुल 9,000 रुपये की सहायता देने का काम किया है। इससे किसानों को फसल नुकसान की भरपाई में बड़ी मदद मिली है।

उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत राजस्थान को 29,000 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है। साथ ही योजना की खामियों को दूर करते हुए यह प्रावधान किया गया है कि यदि बीमा क्लेम में देरी होती है, तो बीमा कंपनियों को 12 प्रतिशत ब्याज किसानों के खातों में देना होगा।

एमएसपी पर रिकॉर्ड खरीद का भरोसा

श्री शिवराज सिंह चौहान ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एमएसपी को दोगुना किया गया है। इस वर्ष केंद्र सरकार ने राजस्थान से 3 लाख 5 हजार मीट्रिक टन मूंग की खरीद के लिए 2,680 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है, 5 लाख 54 हजार मीट्रिक टन मूंगफली की खरीद की जाएगी, 2 लाख 65 हजार मीट्रिक टन सोयाबीन की खरीद भी जारी है।

उन्होंने कहा कि किसानों को उचित दाम दिलाने के लिए केंद्र सरकार एमएसपी खरीद में कोई कमी नहीं छोड़ेगी।

‘विकसित भारत–जी राम जी’ कानून से गांवों का कायाकल्प

केंद्रीय मंत्री ने नए विकसित भारत–जी राम जी कानून की भी जानकारी दी और कहा कि इससे गांवों का कायाकल्प होने वाला है। इस कानून के तहत अब रोजगार के दिन 100 से बढ़ाकर 125 दिन कर दिए गए हैं, समय पर मजदूरी न मिलने पर ब्याज देने का प्रावधान किया गया है, ग्राम पंचायतों को गांव के विकास की योजना बनाने में बड़ी भूमिका दी गई है।

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत एक साल में लगभग 13,000 करोड़ रुपये प्रशासनिक व्यय पर खर्च किए जाएंगे, ताकि रोजगार सहायकों, पंचायत सचिवों और तकनीकी सहायकों को समय पर वेतन मिल सके।

जल्द आएंगे बीज और नकली खाद पर सख्त कानून

केंद्रीय कृषि मंत्री ने यह भी घोषणा की कि अगले सत्र में बीज एक्ट और नकली खाद व उर्वरकों की रोकथाम से जुड़े दो महत्वपूर्ण बिल लाने की योजना है। उन्होंने कहा कि किसानों को ठगने वालों के खिलाफ कड़े दंड का प्रावधान किया जाएगा।

किसानों के लिए बड़ी सौगात

नागौर में आयोजित यह किसान सम्मेलन राजस्थान के किसानों के लिए बड़ी सौगात साबित हुआ। डीबीटी के जरिए सीधे खातों में सहायता राशि पहुंचने से किसानों को न केवल आर्थिक राहत मिली है, बल्कि सरकार पर उनका भरोसा भी मजबूत हुआ है। सम्मेलन के माध्यम से यह संदेश साफ है कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर किसानों के कल्याण और ग्रामीण विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture