राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

जल के बेहतर प्रबंधन के लिए मध्यप्रदेश प्रथम पुरुस्कार से सम्मानित

17 जून 2023, नई दिल्ली: जल के बेहतर प्रबंधन के लिए मध्यप्रदेश प्रथम पुरुस्कार से सम्मानित – भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनकड़ ने मध्यप्रदेश राज्य को देश में जल,संरक्षण, संवर्धन और मानव जीवन के लिए जल के उपयोग में सबसे बेहतर काम करने पर दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रथम पुरुस्कार प्रदान किया ।

जल शक्ति मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली विज्ञान भवन में आयोजित चतुर्थ पुरुस्कार समारोह में प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट और एसीएस श्री एसएन मिश्र ने राज्य की ओर से इस पुरुस्कार को गृहण किया।

इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, राज्य मंत्री श्री प्रहलाद पटेल भी उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisements
Advertisement
Advertisement