Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

प्राकृतिक खेती में कम लागत और मुनाफा ज्यादा: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह

13 जुलाई 2025, नई दिल्ली: प्राकृतिक खेती में कम लागत और मुनाफा ज्यादा: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह – केंद्रीय कृषि  मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश दौरे के दौरान किसानों और स्वयं सहायता समूह की दीदियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा, “मैं जहां भी जाता हूं, वहां किसानों के खेतों में जरूर जाता हूं। खेतों में जाए बिना खेती को समझा ही नहीं जा सकता।” मंत्री ने बताया कि उन्होंने आज प्राकृतिक खेती को नजदीक से देखा और जाना कि इस पद्धति में लागत बेहद कम होती है और मुनाफा बहुत ज्यादा। उन्होंने कहा, “भारत के किसानों को पीछे नहीं रहना है। हमारे पास भले ही कम जोत है, लेकिन आधुनिक तकनीक अपनाकर खेती को फायदे का धंधा बनाना है। खेती के बिना न भारत चलेगा, न आंध्र प्रदेश।”

श्री चौहान ने कहा कि कृषि मंत्री के रूप में किसानों की सेवा करना उनके लिए भगवान की पूजा के समान है। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि सरकार खेती को लाभकारी बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

लखपति दीदियों से संवाद, किया आत्मनिर्भरता का आह्वान

केंद्रीय मंत्री ने स्वयं सहायता समूह की लखपति दीदियों से भी संवाद किया। उन्होंने कहा, “आप अबला नहीं, वास्तव में सबला हैं।” उन्होंने दीदियों द्वारा बनाए गए उत्पादों की तारीफ करते हुए कहा कि “मुझे बहुत खुशी हुई। गरीब नहीं रहना है, न हाथ फैलाना है। अब सम्मान के साथ जीना है।” उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने मध्य प्रदेश में महिलाओं के लिए ‘लाड़ली बहना योजना’ जैसी कई योजनाएं चलाईं, जिससे लाखों बहनों को लाभ मिला।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

हर बहन बनेगी ‘लखपति दीदी’

श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है कि देश में 3 करोड़ लखपति दीदी तैयार की जाएं। उन्होंने बताया कि अब तक 1.5 करोड़ से ज्यादा दीदियां लखपति बन चुकी हैं। सरकार का प्रयास है कि हर महिला को स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जाए, उन्हें काम की ट्रेनिंग, बैंक से जोड़ा जाए, और उनके उत्पादों की मार्केटिंग व ब्रांडिंग की जाए। उन्होंने कहा कि “अब हमें बहनों को लखपति नहीं बल्कि करोड़पति बनाना है। दीदियां उद्यमी बनें, छोटे-छोटे उद्योग शुरू करें, इस पर तेजी से काम हो रहा है। मुझे विश्वास है कि बहनें ये भी करके दिखाएंगी।”

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

विकास की नई लकीर खींचेंगे

अपने संबोधन के अंत में श्री चौहान ने कहा कि हम देश, आंध्र प्रदेश और हर जिले में विकास की नई लकीर खींचेंगे। किसानों और दीदियों को आर्थिक रूप से मजबूत कर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार किया जाएगा।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com