Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: साइलो परियोजना I मक्का किस्म I पीएम किसान I पशुपालन I बागवानी उत्पादन

27 सितम्बर 2024, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…

1.राजस्थान: डीएपी की जगह सिंगल सुपर फॉस्फेट और एनपीके का करें उपयोग, उर्वरक टैगिंग पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

 राजस्थान के कृषि आयुक्त सुश्री चिन्मयी गोपाल ने राज्य के किसानों से अपील की है कि वे रबी फसलों के लिए डीएपी की बजाय सिंगल सुपर फॉस्फेट (एसएसपी) और एनपीके उर्वरकों का अधिकाधिक उपयोग करें। उन्होंने इस दिशा में विभागीय अधिकारियों को जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए हैं। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2.खरगोन जिले में एडवांटा कंपनी की सभी संकर मक्का बीज किस्म प्रतिबंधित

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

 खरगोन जिले के उप संचालक कृषि द्वारा बीज उत्पादक कंपनी मेसर्स एडवांटा इंटरप्राइजेस लि द्वारा उत्पादित समस्त प्रकार के मक्का बीज किस्मों को खरगोन जिले में तत्काल प्रभाव से क्रय , विक्रय भंडारण एवं परिवहन प्रतिबंधित कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़े….

3.पीएम किसान योजना, ध्यान रखें ये जरूरी बातें

पीएम किसान योजना का लाभ किसान को मिले इसका पूरा प्रयास केंद्र की सरकार के साथ ही हमारी राज्य की सरकार भी करती है लेकिन कई बार ऐसा होता है कि किसान जरूरी बातों को ध्यान में नहीं रखते है और योजना का लाभ नहीं मिल पाता है। पूरी खबर पढ़े….

4.एग्री एशिया मेले में कृषक जगत

गांधीनगर गुजरात में आयोजित एग्री एशिया मेले में कृषक जगत स्टॉल पर उड़ीसा के कृषक श्री मदनमोहन डडिया को वार्षिक सदस्यता दिलाते हुए श्रवण मीना। मेले में स्टॉल पर बड़ी संख्या में किसानों ने कृषि साहित्य और कृषक जगत की सदस्यता ली।पूरी खबर पढ़े….

5.पशुओं में गट हेल्थ और पोषण की महत्ता: एक विस्तृत विश्लेषण

पशुपालन क्षेत्र में गट हेल्थ और पोषण का महत्व अत्यधिक है। यह केवल पशुओं के स्वास्थ्य का मुद्दा नहीं है, बल्कि यह पूरे कृषि पारिस्थितिकी तंत्र और खाद्य सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। इस विस्तृत लेख में, हम पशुओं में गट हेल्थ और पोषण के विभिन्न पहलुओं पर गहराई से चर्चा करेंगे, जो न केवल पशुपालकों बल्कि पशु चिकित्सकों और कृषि वैज्ञानिकों के लिए भी महत्वपूर्ण है। पूरी खबर पढ़े….

6.मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री ने खाद-बीज की उपलब्धता की समीक्षा की, कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

मध्य प्रदेश में रबी फसलों के लिए खाद की कमी सामने आने पर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने  को खाद और बीज की उपलब्धता और वितरण की स्थिति को लेकर समीक्षा की। इसमें उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खाद-बीज की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं होगी। पूरी खबर पढ़े….

7.कृषि मंत्रालय द्वारा तीसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार वर्ष 2023-24 में बागवानी उत्पादन में मामूली गिरावट

कृषि मंत्रालय द्वारा जारी सरकार के तीसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार, वर्ष 2023-24 में देश का बागवानी उत्पादन पिछले वर्ष की तुलना में 0.65 प्रतिशत घटकर 353.19 मिलियन टन रहने का अनुमान है। हालांकि, वर्ष 2023-24 (जुलाई-जून) में फलों का उत्पादन 2.29 प्रतिशत बढ़कर 112.73 मिलियन टन होने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़े….

8.चाय की मांग बढ़ रही, निर्यात बढ़ाने पर सरकार का जोर

भारत में उत्पन्न होने वाली चाय की डिमांड न केवल अपने देश में है बल्कि विदेशों में भी लगातार बढ़ रही है। यही कारण है कि केन्द्र की सरकार अब निर्यात को ओर अधिक बढ़ाने पर जोर दे रही है। टी बोर्ड के कार्यकारी एम मुथुकुमार ने एक कार्यक्रम में इसको लेकर बयान भी दिया है। उन्होंने कहा कि भारत 2047 तक मूल्य संवर्धन के साथ 400 मिलियन किलोग्राम चाय निर्यात का लक्ष्य बना रहा है। पूरी खबर पढ़े….

9.केआरबीएल लिमिटेड ने की इंडिया गेट बासमती चावल की एहतियाती वापसी, कीटनाशक मानकों के उल्लंघन के कारण उठाया कदम

दुनिया की सबसे बड़ी बासमती चावल निर्यातक और भारत में प्रमुख सप्लायर, केआरबीएल लिमिटेड ने अपने लोकप्रिय उत्पाद इंडिया गेट प्योर बासमती राइस फीस्ट रोज़ाना सुपर वैल्यू पैक (10% अतिरिक्त) को बाज़ार से एहतियातन वापस मंगाने की घोषणा की है। पूरी खबर पढ़े….

10.एफसीआई की साइलो परियोजनाओं से अनाज भंडारण में सुधार, किसानों को मिलेगा बेहतर मुनाफा

खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने देशभर में आधुनिक साइलो परियोजनाओं का सफलतापूर्वक विकास किया है। ये परियोजनाएं सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत विकसित की गई हैं और भारतीय खाद्य आपूर्ति श्रृंखला में सुधार लाने के लिए एक बड़ा कदम साबित हो रही हैं। पूरी खबर पढ़े….