Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पीएम किसान योजना, ध्यान रखें ये जरूरी बातें

26 सितम्बर 2024, नई दिल्ली: पीएम किसान योजना, ध्यान रखें ये जरूरी बातें – पीएम किसान योजना का लाभ किसान को मिले इसका पूरा प्रयास केंद्र की सरकार के साथ ही हमारी राज्य की सरकार भी करती है लेकिन कई बार ऐसा होता है कि किसान जरूरी बातों को ध्यान में नहीं रखते है और योजना का लाभ नहीं मिल पाता है।

पीएम किसान योजना  केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। पीएम किसान योजना दुनिया की सबसे बड़ी डीबीटी योजनाओं में से एक है जिससे देश के करीब 9.26 करोड़ से अधिक किसान जुड़े हुए हैं। इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपए की आर्थिक सहायता हर चार माह के अंतराल में 2000-2000 रुपए की तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है। यह राशि सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है। 

यदि आप भी किसान हैं और आपने अभी तक पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि  योजना का लाभ नहीं लिया है और आप इसका लाभ लेना चाहते हैं तो आपको इसमें आवेदन करना होगा। आवेदन करते समय आपको कुछ सावधानी रखनी होगी वरना आपका आवेदन/रजिस्ट्रेशन रुक सकता है और आपको इस योजना का लाभ प्राप्त करने में परेशानी आ सकती है। ऐसे में इस योजना में आवेदन करते समय आपको 5 जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आपका रजिस्ट्रेशन नहीं रुके और आपको बिना रूकावट इस योजना का लाभ मिल सके।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

किसान योजना में रजिस्ट्रेशन

पीएम किसान योजना में रजिस्ट्रेशन  के लिए आवेदन करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आपको इसका लाभ आसानी से मिल सके। ऐसी कई गलतियां होती है जिससे आपका रजिस्ट्रेशन रुक सकता है। इनमें से   ऐसी बड़ी गलतियां जिसके कारण आपकाे पीएम किसान योजना का लाभ नहीं मिल पाता है

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

बैंक खाते की सही जानकारी का अभाव होना

कई बार बैंक खाते की सही जानकारी नहीं देने पर भी आपका पीएम किसान योजना  के लिए भरा गया आवेदन या रजिस्ट्रेशन रुक जाता है। जैसे- आपने ऐसे बैंक खाते का विवरण दे दिया है जिस खाते में बहुत लंबे समय तक कोई ट्रांजेक्शन नहीं हुआ है या आपका खाता बंद हो चुका है जिसके बारे में आपको पता नहीं है। ऐसे में पीएम किसान योजना में आवेदन करते समय आपको उस बैंक खाते की जानकारी देनी चाहिए जो वर्तमान में चालू है और इससे बराबर ट्रांजेक्शन आप कर रहे हैं यानी आप इसमें पैसा जमा करा रहे है या निकाल रहे हैं। इसके अलावा बैंक खाता नंबर और आईएफएससी कोड लिखने में गलती होने पर भी आपका पीएम किसान योजना में रजिस्ट्रेशन रुक सकता है। ऐसे में पीएम किसान योजना में आवेदन करते समय सही खाता संख्या और आईएफएससी कोड नंबर लिखें, क्योंकि इसी बैंक खाते में योजना की किस्त ट्रांसफर की जाएगी।

किसान के जमीन के कागजों में कोर्ट विवाद या कोई कमी होना

यदि आपके जमीन यानी खेत के कागज जिस पर आप खेती कर रहे हैं और यदि इस पर कोई कानूनी विवाद है तो भी आपका पीएम किसान योजना का आवेदन रुक सकता है। ऐसे में यदि किसी जमीन पर कोर्ट में केस चल रहा है और आपने उसी जमीन के कागज योजना के आवेदन के साथ संलग्न कर दिए है तो भी आपका आवेदन या रजिस्ट्रेशन रुक सकता है। क्योंकि विवादित जमीन के कागज इस योजना का लाभ लेने के लिए संलग्न नहीं किए जा सकते हैं। से संबंधित पूरी जानकारी नहीं होती है, जैसे- आवेदन पत्र के साथ कौन-कौनसे दस्तावेज चाहिए। आवेदन के लिए क्या पात्रता होनी चाहिए। कई बार ऐसे किसान भी योजना में आवेदन कर देते हैं जो इस योजना के लिए अपात्र हैं जिसका परिणाम यह होता है कि उनका रजिस्ट्रेशन रुक जाता है। ऐसे में किसानों को पीएम किसान योजना के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए।

किसान द्वारा दिए गए दस्तावेजों में गलतियां होना

कई बार योजना के फॉर्म के साथ लगाए गए दस्तावेजों में भी गलतियां होने से भी पीएम किसान योजना का रजिस्ट्रेशन रुक जाता है। जैसे- आपके फॉर्म में दी गई जानकारी और आप द्वारा अपलोड किए गए दस्तावेजों में दी गई जानकारी का अलग-अलग होना। इसके अलावा आपके दस्तावेज में कोई त्रुटि होना, जिसे आपने अब तक दुरूस्त नहीं कराया है और आपने वहीं दस्तावेज इस योजना के आवेदन पत्र के साथ संलग्न कर दिए हैं। ऐसे में यदि आपके दस्तावेजों में कोई खामी है तो आपको पहले उसे दुरुस्त करना चाहिए और इसके बाद ही योजना के लिए आवेदन करना चाहिए ताकि आपका रजिस्ट्रेशन सत्यापन के दौरान नहीं रूके।

किसान के जमीन के कागजों में कोर्ट विवाद या कोई कमी होना

यदि आपके जमीन यानी खेत के कागज जिस पर आप खेती कर रहे हैं और यदि इस पर कोई कानूनी विवाद है तो भी आपका पीएम किसान योजना का आवेदन रुक सकता है। ऐसे में यदि किसी जमीन पर कोर्ट में केस चल रहा है और आपने उसी जमीन के कागज योजना के आवेदन के साथ संलग्न कर दिए है तो भी आपका आवेदन या रजिस्ट्रेशन रुक सकता है। क्योंकि विवादित जमीन के कागज इस योजना का लाभ लेने के लिए संलग्न नहीं किए जा सकते हैं।

जमा किए गए दस्तावेजों के सत्यापन में देरी होना

पीएम किसान योजना के तहत आप द्वारा रजिस्ट्रेशन के लिए जो आवेदन किया जाता है। उसका मिलान आपके द्वारा दिए गए दस्तावेजों से किया जाता है यानी आपके आवेदन और आपके द्वारा आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न किए गए कागजातों का सत्यापन किया जाता है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो सत्यापन के बाद योजना का लाभ दिया जाता है। लेकिन योजना में लाखों की तादाद में किसानों की ओर से आवेदन प्राप्त होते हैं। ऐसे में दस्तावेजों के सत्यापन में देरी हो जाती है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com