Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: लाल मिर्च I मखाना उत्पादक I तुअर उत्पादक I अरंडी बीज खेती I मृदा स्वास्थ्य कार्ड

25 फ़रवरी 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. केन्द्र सरकार ने जानी लाल मिर्च उत्पादक किसानों की पीड़ा

जी हां ! अब आंध्र प्रदेश के उन किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है जिनके द्वारा लाल मिर्च का उत्पादन किया जाता है। क्योंकि सरकार ने ऐसे किसानों को आर्थिक सहायता मुहैया कराने का ऐलान किया है। दरअसल आंध्रप्रदेश में लाल मिर्च की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है और ऐसे में राज्य के सीएम ने भी चिंता जताते हुए किसानों की पीड़ा केन्द्र सरकार तक पहुंचाई थी। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. जब कृषि मंत्री चौहान को हाथों में लग गए कांटे, फिर भी हो गए खुश

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को उस वक्त हाथों में कांटे लग गए जब वे तालाब में उतरकर मखाने की बेल लगा रहे थे। हालांकि कांटे लगने के बाद भी वे खुश नजर आए और उन्होंने मखाना उत्पादक किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को जाना। दरअसल केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान बिहार राज्य में पहुंचे थे और उन्होंने यहां दरभंगा में मखाना उत्पादक किसानों से चर्चा की। पूरी खबर पढ़े….

3. देश के तुअर उत्पादक किसानों के लिए खुशखबरी

देश में किसानों द्वारा तुअर अर्थात अरहर का भी उत्पादन किया जाता है और ऐसे किसानों के लिए भारत सरकार की तरफ से एक खुशखबरी मिली है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरीफ 2024-25 सीजन के लिए मूल्य समर्थन योजना के तहत आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में तुअर (अरहर) की कुल मात्रा 13.22 एलएमटी की खरीद को मंजूरी दे दी है। पूरी खबर पढ़े….

4. आखिर क्यों कम हो गई अरंडी के बीज की खेती, क्या कहते है आंकड़े

हमारे देश में अरंडी के बीज की खेती भी की जाती है लेकिन मौजूदा वर्ष 2024-25 के दौरान इसकी खेती में गिरावट आई है। जो आंकड़े सामने आए है उसके अनुसार कुल बारह प्रतिशत इस बीज की खेती कम हो गई है। देश में अरंडी के बीज उत्पादन पर सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईए) की ओर से एग्रीवॉच द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण से पता चला है कि 2024-25 में अरंडी की कुल खेती में गिरावट आई है, पूरी खबर पढ़े….

5. पंजाब के सीएम ने किसानों की बैठक क्यों छोड़ी? कृषि मंत्री ने संभाली कमान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के विरोध प्रदर्शन से पहले भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात की और उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली। वहीं, इस अहम बैठक से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की गैरमौजूदगी पर कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर निशाना साधा है। पूरी खबर पढ़े….

6. मृदा स्वास्थ्य कार्ड के दस वर्ष: विज्ञान और तकनीक से भारतीय कृषि में क्रांति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 19 फरवरी 2015 को राजस्थान के सूरतगढ़ में शुरू की गई मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना भारतीय कृषि को वैज्ञानिक मृदा प्रबंधन के माध्यम से बदलने के दस साल पूरे कर रही है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को उनकी मृदा की पोषक तत्व स्थिति की विस्तृत जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे उपयुक्त उर्वरकों और संशोधन को अपनाकर उत्पादकता और स्थिरता बढ़ा सकें। पूरी खबर पढ़े….

7. टमाटर के दाम ₹0.83 तक गिरे, अधिकारियों ने मंडी बंद करने का लिया फैसला!

आंध्र प्रदेश के कर्नूल जिले में टमाटर किसानों को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि टमाटर की कीमतों में भारी गिरावट आई है। थोड़े समय की स्थिरता के बाद, बाजार दरों में भारी गिरावट आई है, जिससे किसान अपनी उत्पादन लागत की भरपाई नहीं कर पा रहे हैं। व्यापारी इस स्थिति से अपेक्षाकृत कम प्रभावित हुए हैं, लेकिन किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है, पूरी खबर पढ़े….

8. कृषि विभाग के अफसरों को खेतों में जाना पड़ेगा: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को नई दिल्ली के पूसा मेला ग्राउंड में पूसा कृषि विज्ञान मेला 2025 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रमुख फसलों के लाइव प्रदर्शन देखे और वैज्ञानिकों व किसानों से बातचीत की। उन्होंने नई फसल किस्मों की उपज क्षमता और खेती से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। पूरी खबर पढ़े….

9. पूसा कृषि मेला में क्या रहा खास? जानें शिवराज सिंह चौहान के MSP पर बड़े एलान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि सरकार इस बात को सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रही है कि किसानों को अपनी उपज, विशेषकर फल और सब्जियों, को बहुत कम कीमत पर न बेचना पड़े। राष्ट्रीय राजधानी में 22 से 24 फरवरी तक आयोजित ‘पूसा कृषि विज्ञान मेला 2025’ का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने नए बीजों और कृषि तकनीकों को जल्द से जल्द खेतों तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। पूरी खबर पढ़े….

10. PM Kisan: 24 फरवरी को आएगी 19वीं किस्त, 9.8 करोड़ किसानों के खाते में पैसा

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी 2025 को भागलपुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे। इस किस्त के तहत 9.8 करोड़ से अधिक किसानों को 22,000 करोड़ रुपये से अधिक की सीधी वित्तीय सहायता मिलेगी। यह योजना किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए 2019 में शुरू की गई थी। पूरी खबर पढ़े….