Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: PM आवास योजना I कृषि विज्ञान मेला I चना फसल I प्राकृतिक कृषि

21 जनवरी 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…

1. पीएम आवास योजना के तहत कर्नाटक को 7 लाख मकानों का लक्ष्य

केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने दो दिवसीय कर्नाटक दौरे के दौरान राज्य के कृषि, ग्रामीण विकास और राजस्व मंत्रियों के साथ विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में कृषि योजनाओं, ग्रामीण विकास कार्यों और राजस्व से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. स्वामित्व योजना: ग्रामीणों को मिला संपत्ति का कानूनी अधिकार, जानें इसके फायदे

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को स्वामित्व योजना के तहत देशभर में 65 लाख से अधिक प्रॉपर्टी कार्डों का वितरण किया। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति का अधिकार सुनिश्चित करना और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है। दिल्ली से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों से संवाद भी किया। पूरी खबर पढ़े….

3. पूसा कृषि विज्ञान मेला 2025: उज्ज्वल कृषि भविष्य के लिए दिल्ली में जुटेंगे किसान और विशेषज्ञ

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) द्वारा आयोजित “पूसा कृषि विज्ञान मेला 2025” आगामी 24 से 26 फरवरी तक नई दिल्ली के पूसा परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष का मुख्य विषय है: “उन्नत कृषि – विकसित भारत”। यह मेला कृषि तकनीक, योजनाओं, और नवाचारों को किसानों तक पहुंचाने के लिए एक आदर्श मंच साबित होगा। पूरी खबर पढ़े….

4. हल्दी उत्पादन और निर्यात को बढ़ावा: राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड का शुभारंभ

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड का शुभारंभ किया। बोर्ड का मुख्यालय तेलंगाना के निजामाबाद में स्थापित किया गया है। इसका उद्देश्य हल्दी किसानों की भलाई, नई किस्मों के विकास, और अंतरराष्ट्रीय निर्यात को बढ़ावा देना है। पूरी खबर पढ़े….

5. किसानों की दोगुनी आय और आत्महत्या ?

राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्ष 2021-22 में भारत के किसान परिवारों की औसत मासिक आय 13,661 रुपये थी। हरियाणा, केरल, और पंजाब में 70 प्रतिशत से अधिक कृषि परिवारों की मासिक आय 10,000 रुपये से ज़्यादा है तो कई राज्य ऐसे भी हैं, पूरी खबर पढ़े….

6. उर्वरक संतुलन से ज़्यादा जरूरी है मिट्टी सुधार

यूरिया पर भारी सब्सिडी वास्तव में अनाज की पैदावार बढ़ाने की बजाय वायुमंडल में अधिक जहर पैदा कर रही है। इसके अलावा, 20-25 प्रतिशत यूरिया गैर-कृषि उपयोग में डायवर्ट हो रहा है और पड़ोसी देशों में भी लीक हो रहा है। पूरी खबर पढ़े….

7. प्राकृतिक कृषि एक सशक्त और स्थायी कृषि प्रणाली

प्राकृतिक कृषि, जिसे अंग्रेजी में ‘Natural farming’ कहा जाता है, एक ऐसी कृषि पद्धति है जो रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों और खरपतवारनाशक के बजाय प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करती है। इसका मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन को बनाए रखना है। पूरी खबर पढ़े….

8. रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में हुई बढ़ोतरी

भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की गई है, जिसमें गेहूं का एम.एस.पी. 2425 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है, जबकि पिछले वर्ष गेहूं का एम.एस.पी. 2275 रुपये प्रति क्विंटल था। पूरी खबर पढ़े….

9. चना की फसल से ज्यादा पैदावार पाने के 5 विशेषज्ञ टिप्स

चना भारतीय किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण दलहनी फसल है, जो न केवल पोषण से भरपूर होती है, बल्कि मिट्टी की उर्वरता भी बढ़ाती है। इसके उत्पादन में सही बीज, उर्वरक, और खेती तकनीक का बड़ा योगदान होता है। हालांकि, कई बार बदलते मौसम, मिट्टी की गुणवत्ता और फसल रोगों के कारण पैदावार प्रभावित होती है। पूरी खबर पढ़े….

10. चना फसल के लिये किसानों को तकनीकी सलाह दी

जिले में वर्तमान में चना फसल में कही कही चना फसल में फफूंद जनित रोग के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के पादप रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार बंकोलिया ने किसानों को सलाह दी है पूरी खबर पढ़े….