Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: धान सब्सिडी I ई-कॉमर्स I किसानो को बैंक लोन I मशीनें, स्मार्ट टूल्स I कृषि पंप कनेक्शन

07 अप्रैल 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. हरियाणा ने धान की सीधी बुआई के लिए देश में सबसे ज्यादा सब्सिडी का ऐलान किया

हरियाणा के किसानों के लिए एक बड़ी खबर है! राज्य के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने शुक्रवार 4 अप्रैल को कुरुक्षेत्र में एक किसान कार्यशाला में बताया कि जो किसान डायरेक्ट-सीडेड राइस (डीएसआर) यानि धान की सीधी बुआई अपनाते है, पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. गांवों में ई-कॉमर्स की रफ्तार: क्या सचमुच मजबूत हो रही है ग्रामीण अर्थव्यवस्था?

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने गांवों में ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं, ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके। मंत्रालय ने 2022 में ‘ई-सारस’ पोर्टल शुरू किया था, जो सेल्फ-हेल्प ग्रुप्स (SHG) के उत्पादों को ऑनलाइन बेचने का जरिया बना है। यह पहल दीनदयाल अंत्योदय योजना-नेशनल रूरल लाइवलीहुड्स मिशन (DAY-NRLM) का हिस्सा है। पूरी खबर पढ़े….

3. मनरेगा: पांच साल के आंकड़े बताते हैं ग्रामीण रोजगार की कहानी

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) भारत की एक ऐसी योजना है, जो ग्रामीण परिवारों को रोजगार का सुरक्षा कवच देने का दावा करती है। यह मांग आधारित योजना हर ग्रामीण परिवार को साल में 100 दिन का अकुशल मजदूरी रोजगार देने की गारंटी देती है। पूरी खबर पढ़े….

4. गांवों में अब मिलेगा आसानी से बैंक लोन, सरकार ला रही खास ‘ग्रामीण क्रेडिट स्कोर’

अब ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों और स्वयं सहायता समूहों (SHG) के सदस्यों के लिए बैंक लोन पाना आसान हो सकता है। केंद्रीय बजट 2025 में सरकार ने ‘ग्रामीण क्रेडिट स्कोर’ नामक एक नई प्रणाली की घोषणा की है, जिसे खासतौर पर ग्रामीण उधारकर्ताओं की ऋण ज़रूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया जाएगा। पूरी खबर पढ़े….

5. सरकार दे रही है ड्रोन, मशीनें और स्मार्ट टूल्स, लेकिन क्या फायदा उठा पाएंगे छोटे किसान?

 खेती को आधुनिक बनाने के लिए केंद्र सरकार कई नई तकनीकों को बढ़ावा दे रही है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने आज राज्यसभा में बताया कि ड्रोन, डिजिटल प्लेटफॉर्म और स्मार्ट मशीनों के जरिए किसानों की मदद की जा रही है। पूरी खबर पढ़े….

6. क्या किसानों को सचमुच मिलेगा फसलों का सही दाम? सरकार ने बताए नए कदम

कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में बताया कि खराब होने वाली कृषि उत्पादों की कीमतें तय करने का जिम्मा राज्य सरकारों का है। हालांकि, केंद्र सरकार ने दावा किया कि वह किसानों को बाजार के उतार-चढ़ाव से बचाने और उनकी फसलों के लिए उचित दाम सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठा रही है। पूरी खबर पढ़े….

7. ओडिशा से पहली बार विदेश गया मुनगा, दुबई पहुंचा परवल

ओडिशा के रायगड़ा जिले से सहजन (मुनगा) की पहली अंतरराष्ट्रीय खेप निर्यात की गई है। इसके साथ ही राज्य से दुबई के लिए परवल भी भेजा गया है। यह 910 किलो की खेप भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (BPIA) से रवाना की गई। पूरी खबर पढ़े….

8. ICAR-IARI ने अपने 120 साल पूरे होने का जश्न धूमधाम से मनाया

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद – भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर-आईएआरआई), नई दिल्ली ने अपनी 120वीं सालगिरह को बड़े जोश के साथ मनाया। 1905 में शुरू हुआ ये संस्थान भारतीय खेती के लिए कितना अहम रहा है, पूरी खबर पढ़े….

9. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग पर प्रशिक्षण

मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, भोपाल द्वारा कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से 7 से 9 अप्रैल तक 3 दिवसीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग पर आधारित फसल उपज मॉडलिंग प्रशिक्षण का आयोजन विज्ञान भवन भोपाल मे किया जा रहा है। प्रशिक्षण में मध्यप्रदेश समेत देश के विभिन्न राज्यों के लगभग 100 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। पूरी खबर पढ़े….

10. सिर्फ 5 रुपये में कृषि पंप का कनेक्शन, 11 हजार ग्रामीणों को मिला फायदा

मध्यप्रदेश में ग्रामीण किसानों को सिर्फ 5 रुपये में स्थायी कृषि पंप कनेक्शन दिए जा रहे हैं। ऊर्जा विभाग के अनुसार, अब तक मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के क्षेत्र में 10,963 किसानों को इस योजना का लाभ मिल चुका है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि, जिन किसानो के खेत पहले से मौजूद बिजली लाइनों के पास हैं, पूरी खबर पढ़े….