Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: आधुनिक खेती I फोर्टिफाइड चावल I रबी फसलें I उद्यानिकी फसलें I प्याज खरीदारी

18 अक्टूबर 2024, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…

1.मध्यप्रदेश: रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। रबी विपणन सीजन 2025-26 के लिए केंद्र सरकार द्वारा छह रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि की घोषणा की गई है। बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में रेपसीड और सरसों के एमएसपी में सबसे अधिक 300 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है, पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2.मध्य प्रदेश में आवक के आधार पर 10 प्रमुख सोयाबीन मंडी; 10 अक्टूबर 2024 को सोयाबीन की कीमतें और आवक का अपडेट

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

10 अक्टूबर 2024 को मध्य प्रदेश की सोयाबीन मंडियों में महत्वपूर्ण गतिविधि देखने को मिली है। इस दिन शीर्ष 10 मंडियों में आवक और कीमतों के आंकड़े किसानों के लिए महत्वपूर्ण संकेत हैं, जो उनके व्यापार के निर्णयों को प्रभावित कर सकते हैं। ये मंडियाँ सोयाबीन की आवक के आधार पर शीर्ष 10 में आती हैं। पूरी खबर पढ़े….

3.सोयाबीन खरीदी का 20 अक्टूबर तक किसान करा सकते हैं पंजीयन

मध्य प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर सोयाबीन के उपार्जन के लिए खरगोन जिले में भी 25 सितंबर से किसानों का पंजीयन प्रारंभ कर दिया गया है। समर्थन मूल्य पर सोयाबीन का विक्रय करने किसान 20 अक्टूबर तक पंजीयन करा सकेंगे। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये सहकारी समिति स्तर पर 24 पंजीयन केंद्रों का निर्धारण किया गया है। पूरी खबर पढ़े….

4.प्याज किसानों के लिए खबर: सरकार बांग्लादेश को निर्यात के लिए 1,650 टन प्याज खरीदेगी

 सरकार की निर्यात एजेंसी नेशनल कोऑपरेटिव एक्सपोर्ट लिमिटेड (एनसीईएल) ने बांग्लादेश को निर्यात करने के लिए निजी व्यापारियों से 29 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से प्याज खरीदेगी। इसके लिए ट्रेडर्स से 1,650 टन प्याज की खरीद की जाएगी। यह घटनाक्रम 8 दिसंबर से 31 मार्च तक लगाए गए प्रतिबंध के बाद भारत से आधिकारिक प्याज निर्यात की बहाली का प्रतीक है। पूरी खबर पढ़े….

5.उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण विभाग ने खोले प्रगति के द्वार

राज्य सरकार ने कृषि के साथ उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण  के क्षेत्र में किसानों और बेरोजगार युवाओं के लिए आर्थिक मदद का मार्ग और प्रशस्त कर दिया है। इस कारण यह क्षेत्र प्रदेश के किसानों और नौजवानों के लिए अतिरिक्त आय का सशक्त माध्यम बन गए हैं। उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण के कारोबार को अपनाने से बेरोजगार युवक भी स्वावलम्बी बन रहे हैं। पूरी खबर पढ़े….

6.फोर्टिफाइड चावल: सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी से निपटने की केंद्र की महत्त्वाकांक्षी योजना

केंद्र सरकार ने देश में कुपोषण से निपटने के लिए एक अहम पहल के तहत फोर्टिफाइड चावल के वितरण को जारी रखने की मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत फोर्टिफाइड चावल अब दिसंबर 2028 तक उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार का यह कदम सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी, विशेष रूप से आयरन की कमी से निपटने के उद्देश्य से किया जा रहा है, जो देश की बड़ी आबादी को प्रभावित करती है। पूरी खबर पढ़े….

7.शिवराज सिंह चौहान की बैठक: छोटे किसानों को लाभकारी खेती सिखाने के लिए मॉडल कृषि फार्मिंग की मांग

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में किसान संगठनों और विभिन्न राज्यों के किसान प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा की। इस संवाद में किसानों ने खेती से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं और सुझावों को सामने रखा। बैठक में खासतौर पर छोटे किसानों की खेती को लाभकारी बनाने के लिए मॉडल कृषि फार्मिंग की मांग की गई। पूरी खबर पढ़े….

8.क्या है पारंपरिक और आधुनिक खेती, क्या होते है नुकसान और लाभ

भारतीय संदर्भ में पारंपरिक खेती से तात्पर्य ऐसी खेती से है जो कई पीढ़ियों के अनुभव से संचित ज्ञान और बुद्धि के साथ की जाती है। अधिकांश जानकारी दृश्य और श्रव्य निर्देशों के माध्यम से दी जाती है। इसे अक्सर क्षेत्र की परिस्थितियों के अनुकूल बनाया जाता है। जिस जीन पूल का उपयोग किया गया था, वह घर में ही विकसित किया गया था और स्थानीय वातावरण के अनुकूल था। इसे अधिक आत्मनिर्भर कहा जाता है। पूरी खबर पढ़े….

9.किसान और संगठनों से मिले कृषि मंत्री शिवराज सिंह

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान और किसान संगठनों से संवाद के क्रम में  नई दिल्ली में किसान संगठनों और उनके सदस्यों और अलग-अलग राज्यों के अनेकों किसान प्रतिनिधियों और किसानों से चर्चा की. उन्होंने कहा कि किसानों से खेती से संबंधित कई विषयों पर गंभीरता से चर्चा हुई है. चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए गए सभी प्रयासों सहित पिछले कल रबी की एमएसपी बढ़ाने की जानकारी किसानों को दी गई. पूरी खबर पढ़े….

10.कृषि मंत्री शिवराज के बेटे कार्तिकेय की दिल्ली में हुई सगाई

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की  दिल्ली के एक होटल में सगाई हुई। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली की एक होटल में गुरुवार रात को सगाई का कार्यक्रम रखा था। इसमें दोनों परिवारों को मिलाकर 50-60 लोग ही शामिल हुए। सगाई में एंट्री भी बाकायदा मोबाइल पर प्राप्त निमंत्रण कार्ड के आधार पर ही हो रहा था। पूरी खबर पढ़े….