राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: मिलेट्स, चारा फसल I चारा कटर मशीन I सोयाबीन खरीदी I किसानों को लाभ

13 सितम्बर 2024, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…

1.भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा जारी मिलेट्स, चारा फसलों की नई किस्में

गत दिनों प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी की गई खेत और बागवानी फसलों की 109 किस्मों में खरीफ मिलेट्स (मोटा अनाज) एवं खरीफ चारा की किस्में भी शामिल हैं, जो भारतीय किसानों के लिए कृषि उत्पादन में एक नई क्रांति साबित हो सकती हैं। इन नई किस्मों को देश के विभिन्न राज्यों के लिए अनुकूलित किया गया है, जिससे किसानों को बेहतर उत्पादन विभिन्न जलवायु परिस्थितियों में किया जा सकता है I पूरी खबर पढ़े….

2.आगामी 5 वर्षों में 2 करोड़ नए आवास बनाएगी मोदी सरकार, हर गरीब का होगा अपना घर– शिवराज सिंह चौहान

Advertisement
Advertisement

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि मोदी सरकार आगामी 5 वर्षों में 2 करोड़ अतिरिक्त आवासों का निर्माण करेगी। यह घोषणा राज्यों के ग्रामीण विकास मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित बैठक में की गई। पूरी खबर पढ़े….

Advertisement
Advertisement

3.मध्यप्रदेश: चारा कटर मशीन से बदली लोकेश की जिंदगी, पशुपालन में मिली नई रफ्तार

 मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के बहादरपुर गांव के लोकेश भालोदे के लिए 16 पशुओं की देखभाल किसी चुनौती से कम नहीं थी। रोजाना चारा काटना, परोसना और पशुओं को खिलाने में पूरा दिन बीत जाता था। लेकिन अब उनकी मुश्किलें खत्म हो गई हैं। सरकार की ‘राष्ट्रीय पशुधन मिशन’ योजना के तहत लोकेश को ‘पॉवर ड्रिवन चैफ कटर मशीन’ मिली है, जिसने उनके काम को बेहद आसान बना दिया है। पूरी खबर पढ़े….

4.देवास जिले में सोयाबीन की नवीन किस्मों का किया प्रयोग, दल ने किया आकलन

भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान इंदौर द्वारा जिले में प्रदाय सोयाबीन की नवीन  किस्में  NRC-130 एवं NRC-142 का आकलन संस्थान के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. बी.यू. दूपारे, उप संचालक कृषि  श्री गोपेश पाठक ने ग्राम अगेरा एवं छोटी चुरलाय में किया। इस दौरान अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री राजेन्द्र द्विवेदी, सहायक संचालक श्री कृषि लोकेश गंगराड़े, वरिष्‍ठ कृषि विकास अधिकारी श्री टी. आर. परिहार, कृषि विकास अधिकारी बबीता पोरवाल ग्राम अगेरा एवं छोटी चुरलाय के कृषक उपस्थित थे। पूरी खबर पढ़े….

5.बेयर ने पुनर्योजी कृषि के लिए भारत में अपनी वैश्विक पहल फॉरवर्डफार्म लॉन्च की

Advertisement
Advertisement

 बायर ने अपनी वैश्विक पहल ‘बायर फॉरवर्डफार्मिंग’ को भारत में लॉन्च किया है। यह दुनिया भर में 29 फॉरवर्डफार्म में से सबसे नया है। हर फॉरवर्डफार्म टिकाऊ कृषि के आदर्शों का केंद्र बनता है, जहां किसान, शोधकर्ता और संबंधित पक्ष मिलकर ज्ञान साझा कर सकते हैं। भारत में लॉन्च की गई यह पहल विशेष रूप से 150 मिलियन छोटे किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जिसमें खास जोर टिकाऊ धान की खेती और पुनर्योजी कृषि पर है। पूरी खबर पढ़े….

6.मध्यप्रदेश में 25 अक्टूबर से सोयाबीन खरीदी शुरू, पंजीयन 25 सितंबर से, जानिए पूरी प्रक्रिया

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदी का कार्य 25 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2024 तक किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य सोयाबीन खरीदी के लिए उत्कृष्ट और सुविधाजनक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना था। पूरी खबर पढ़े….

7.नागपुर में जैविक खेती और प्रमाणीकरण विषय पर आवासीय कार्यशाला संपन्न

प्रादेशिक जैविक और प्राकृतिक खेती केंद्र, नागपुर और कृषि मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में हाल ही में गोंडखैरी, नागपुर में प्राकृतिक एवं जैविक खेती पर आधारित 21 दिवसीय (23 अगस्त से 12 सितम्बर 2024 ) आवासीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के  प्रमुख अतिथि श्री सुधीर दिवे , कार्यकारी सदस्य, एग्रो विजन, नागपुर और डॉ. ए.के. भूरिया थे। अध्यक्षता श्री ओमप्रकाश जाजोड़िया, अध्यक्ष, एग्रो एंड रूरल डेवलपमेंट फोरम, वीआईए, नागपुर ने की। पूरी खबर पढ़े….

8.राजस्थान: एमपीयूएटी ने एक साथ छह 6 बीज उत्पादक कंपनियों से किया समझौता, मक्का किसानों को होगा सीधा लाभ

महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी) ने मक्का बीज उत्पादन में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए एक साथ 6 बीज उत्पादक कंपनियों के साथ सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता विश्वविद्यालय द्वारा विकसित मक्का की प्रजाति ‘प्रताप संकर मक्का-6’ के प्रजनक बीजों के उत्पादन और वितरण को लेकर हुआ है। पूरी खबर पढ़े….

9.अगस्त 2024 में ट्रैक्टरों की बिक्री में 11.38 फीसदी की गिरावट

अगस्त 2024 में ट्रैक्टरों की बिक्री में 11.38 फीसदी की गिरावट आई है। देश में अगस्त महीने में कुल 65,478 ट्रैक्टर बेचे गए जबकि पिछले साल इसी महीने 73,892 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई थी। अगस्त में महिंद्रा, स्वराज, टैफे समेत कई अन्य कंपनियों की बिक्री में गिरावट आई है जबकि सोनालिका और जॉन डियर की बिक्री बढ़ी है। पूरी खबर पढ़े….

10.अमृत कतला मछली की नई किस्म लॉन्च: मछली पालन में बेहतर होगी उत्पादक्ता

केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह ने भुवनेश्वर स्थित आईसीएआर-केंद्रीय मीठाजल जीव पालन अनुसंधान संस्थान (सीआईएफए) में ‘अमृत कतला’ नामक मछली की नई और उन्नत किस्म का विमोचन किया। यह आनुवंशिक रूप से बेहतर ‘कतला’ प्रजाति (लैबियो कैटला) है, जिसे राष्ट्रीय मीठाजल मछली प्रजनन बैंक (एनएफएफबीबी) को सौंपा गया, ताकि यह देशभर के किसानों तक पहुंचे और मछली पालन में उत्पादकता बढ़ाई जा सके। पूरी खबर पढ़े….

Advertisements
Advertisement
Advertisement